हरियाणा की मानुषी छिल्‍लर बनी मिस वर्ल्‍ड, भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब, देखें वीडियो

मानुषी छिल्लर

आरयू इंटरनेश्‍नल डेस्‍क। 

17 साल के लंबे इंतजार के बाद आज भारतीय सुंदरी ने मिस वर्ल्‍ड का ताज अपने नाम कर लिया है। दुनिया भर की ब्‍यूटी विथ माइंड की पहचान रखने वाली 117 युवतियों को मात देकर ताज अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्‍लर मिस इंडिया भी है।

हरियाणा की 20 वर्षीय मानुषी छिल्‍लर ने चाइना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में इस खिताब को जीतकर दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया। इससे पहले 2000 में प्रिंयका चोपड़ा इस ताज को जीतने में सफल रही थीं। इसी के साथ मानुषी इस खिताब को जीतने वाली छठी भारतीय बन गई हैं।

यह भी पढ़ें- मूडीज ने 13 साल बाद सुधारी भारत की रैंकिंग, वित्‍त मंत्री ने कहा हमारे काम पर लगी मुहर

खिताब जीतने के बाद पूर्व मिस वर्ल्ड स्टेफनी ने मनीषा को ताज पहनाया। वहीं फर्स्ट रनरअप पर मिस मैक्सिको और सेंकड रनरअप मिस इंग्लैंड रहीं। टॉप फॉइव में पहुंचने वालों में केनिया और फ्रांस की प्रतिभागी भी शामिल रहीं।

आखिरी सवाल ने जीता दिल

मानुषी छिल्‍लर प्रतियोगिता में शुरू से ही बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही थी। वहीं आखिरी सवाल के उनके जवाब ने जज को काफी हद तक प्रभावित कर लिया। सवाल के रूप में उनसे पूछा गया कि आपकी नजर में दुनिया में कौन सा प्रोफेशन सबसे अधिक सैलेरी पाने का हकदार है और क्यों? इस सवाल पर मानुषी ने कहना था कि मेरी मां सबसे बड़ी प्रेरणा है, उन्‍हें सबसे ज्‍यादा सैलरी कैश के रूप में नहीं बल्कि प्‍यार और सम्‍मान के रूप में मिलनी चाहिए।

मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।

https://youtu.be/E8B1c3NpLpc