आरयू वेब टीम। ईरान में जारी राजनीतिक अस्थिरता, हिंसक प्रदर्शनों और सुरक्षा हालात के मद्देनजर भारत सरकार ने बुधवार को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक-चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, कारोबारी हों या पर्यटक-उपलब्ध साधनों के जरिए जल्द से जल्द देश छोड़ें।
एडवाइजरी में कहा गया टूरिस्ट को सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट्स समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें। ये नई चेतावनी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच आई है, जिसमें ईरान के खिलाफ अमेरिका की संभावित मिलिट्री कार्रवाई और देश के कुछ हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की चिंताएं शामिल हैं, जिनमें 2500 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।
भारतीय अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और अशांति वाली जगहों से बचने की अपील की है। तेहरान स्थित दूतावास दोहराया कि “सभी भारतीय नागरिकों और पीआइओ को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय एम्बेसी के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।” भारतीय नागरिकों से यह भी कहा गया है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिसमें पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल हैं, आसानी से मिल जाएं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए दूतावास से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के युद्धविराम का दावा नकार ईरान ने कहा, नहीं हुआ समझौता, पहले इजरायल रोके हमले
वहीं मदद के लिए, दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन चालू की हैं और कॉन्सुलर मदद के लिए कई कॉन्टैक्ट नंबर और एक ऑफिशियल ईमेल आइडी शेयर की है, जिन भारतीयों ने अभी तक दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है। उनसे विदेश मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसा करने की अपील की गई है, और भारत में परिवारों से अनुरोध किया गया है कि अगर ईरान में इंटरनेट एक्सेस में रुकावट आती है तो वे उनकी ओर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।




















