7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान, सुनामी का अलर्ट जारी, लोगों को ऊपरी जगहों पर जाने का निर्देश

भूकंप से कांपा जापान

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। पश्चिमी जापान में आज 7.5 तीव्रता वाला तेज भूकंप आया है। भूकंप ने नॉर्थ सेंट्रल जापान का काफी प्रभाावित किया है। भूकंप से इमारतों व सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा  है, हालांकि किसी की जान जाने की सूचना शाम तक नहीं आयी थी। वहीं भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। सूनामी की चेतावनी में लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय इलाकों को जल्द से जल्द से छोड़ने के लिए कहा गया है। आशंका है कि इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के नजदीक समंदर से पांच मीटर तक की लहरें आएंगी।

एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 के पहले दिन भूकंप के झटके टोक्यो और कांटो क्षेत्र में आया है। भूकंप के बाद इशिकावा प्रान्त में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुलेट ट्रेन तेजी से हिलने लगी, जिसके बाद स्टेशन में मौजूद लोग घबरा गए। इस घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर रूसी न्यूज आरटी ने पोस्ट किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बहुत तेजी से हिल रही है।

वहीं सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद इशिकावा, निगाता, टोयामा और यामागाटा प्रांतों के तटीय क्षेत्रों को जल्दी से छोड़ने का आग्रह किया, जिसके बाद 1.2 मीटर से अधिक बड़ी लहरें इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के वाजिमा बंदरगाह तक पहुंच गईं।

जापान में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 21 मिनट में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद टोयामा प्रान्त में 4:35 बजे 80 सेमी की लहरें समुद्री तट से टकरा गई और फिर 4:36 बजे लहरें निगाटा प्रान्त तक पहुंच गईं। इसे पहले जापान में 28 दिसंबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जापान के कुरिल द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई थी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आधे घंटे के भीतर यहां दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें- लेह-लद्दाख में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकले लोग