नए साल पर ISRO ने लॉन्च किया पहला पोलरिमेट्री मिशन, जुटाएगा ब्‍लैक होल की जानकारी

पोलरिमेट्री मिशन

आरयू वेब टीम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नए साल के पहले दिन एक जनवरी को भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। ये सैटेलाइट सुबह 9:10 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च की गई है। इसरो ने बताया कि एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट (XPoSat) का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया है।

इसरो इस मिशन के जरिए खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाएगा। इस मिशन का नाम PSLV-C58 XPoSat रखा गया है।सैटेलाइट एक्सपोसैट को रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी 58 सिर्फ 21 मिनट में अंतरिक्ष में 650 किमी ऊंचाई पर ले जाएगा। इस रॉकेट का ये 60वां मिशन है। इस मिशन में एक्सपोसैट के साथ ही दस अन्य उपग्रह भी पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर ISRO ने रचा इतिहास

इसरो ने जानकारी दी है कि एक्सपोसैट पांच साल के लिए काम कर सकता है। यानी इसे साल 2028 काम में लाया जा सकता है। वहीं प्रक्षेपण के लिए 44.4 मीटर ऊंचा PSLV-DL प्रारूप का रॉकेट बनाया गया है। इसका लिफ्ट-ऑफ द्रव्यमान 260 टन रहेगा। ये सबसे पहले धरती से 650 किमी ऊंचाई पर स्थापित होगा, इसमें इसे 21 मिनट का वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ें- चांद पर सूरज की रोशनी के साथ जागेंगे विक्रम-प्रज्ञान! ISRO को मिलेगी बड़ी सफलता