बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अभियान चलाकर घरों पर लगाएंगी झंडा-स्‍टीकर: सुनील बंसल

महिला मोर्चा
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बैठक करते सुनील बंसल।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 18 से 22 फरवरी तक बूथ स्तर पर संघन अभियान चलाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा व स्टीकर लगायेंगी साथ ही बूथ समितियों, प्राथमिक सदस्यतों व लाभर्थियों से संपर्क भी करेंगी। ये बातें शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को बतौर मुख्‍य अतिथि के संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कही।

आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को मात देने के लिए तैयारियों में जुटे सुनील बंसल ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सक्रियता पूर्वक अपनी भूमिका निभाना चाहिए।

भाजपा की महिला पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रदेश महामंत्री ने आगे कहा कि 26 फरवरी को कमल दीपक अभियान को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश भर में लाभार्थियों से संपर्क कर उनके घरों में कमल दीपक जलाएंगी। साथ ही दो मार्च को विजय संकल्प बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

योजनाओं व उपलब्धियों को लेकर जाएं जनता के बीच 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सभी महिला पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में एकजुट होकर अभियानों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को भी जनता के बीच लेकर जाएं। लाभर्थियों से संपर्क कर बूथ को मजबूत बनाएं।

यह भी पढ़ें- सामने आया ससेमो का झंडा, शिवपाल ने मुलायम को यहां दिया बराबर का स्‍थान

बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय, महामंत्री अर्चना मिश्रा, रश्मि रावल, सुनीता बंसल, उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, गिरिजा तिवारी, शीला सिंह, रीता शास्त्री, नीरज वर्मा, दीक्षा गंगवार, सीता राय, डॉ. कृतिका अग्रवाल, कल्पना तिवारी, दिव्या पाण्डेय, सुषमा अग्रवाल, मीनाक्षी भराला, नीतू सिंह, मीना पाण्डेय, अरुणा यादव, विजय लक्ष्मी साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल, पूनम द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव, बबिता चौहान, कविता माद्रें मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर-सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर CM योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश, मुआवजे का भी ऐलान