BJP में शामिल होने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे जितिन प्रसाद ने कहा, सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी, स्वतंत्र देव सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रीय पार्टी

आरयू ब्यूरो,लखनऊ। कांग्रेस छोड़कर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद शनिवार को पहली बार लखनऊ में जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट से सीधा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का रुख किया। विधानसभा मार्ग पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जितिन प्रसाद ने मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से भेंट की।

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने जितिन प्रसाद को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्वतंत्र देव ने उन्हें ऊर्जावान, ईमानदार बताया। वहीं जितिन प्रसाद ने कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी बची है। यहां कार्यकर्ता की भावना के आधार पर नीति निर्धारण होता है। एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पर पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने थामा भाजपा का दामन, पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता

साथ ही योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। फिर बिना किसी दल का नाम लिए जितिन बोले कि क्षेत्रीय पार्टियां देश या समाज का भला नहीं कर सकते। इनमें नेता पार्टी बनाते हैं। यह दल व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं।