भाजपा ने बुलडोजर से बनाई वसूली की योजना, जनता के साथ खड़ा है AAP का विधायक: मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया

आरयू वेब टीम। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा शासित नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई से आम आदमी पार्टी खफा है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 63 लाख घरों पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। इनमें से 60 लाख कच्ची कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ियां हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का बुलडोजर से वसूली की बहुत बड़ी योजना है। इस मामले में मैंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है। दिल्ली में 63 लाख घरों पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। दिल्ली सरकार को इसकी पूरी जानकारी मिली है। इनमें से 60 लाख कच्ची कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ियां हैं। भाजपा इन सबको तोड़ने की योजना बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह देश भर में सबसे बड़ी तबाही होगी, चारों तरफ हाहाकार मच जाएगा। ऐसे तो दिल्ली की 70 फीसदी आबादी के ऊपर बुलडोजर चल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बुलडोजर से वसूली का आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करती है। आम आदमी पार्टी का एक-एक विधायक जनता के साथ खड़ा है। चाहे जो भी हो जाए इनके बुलडोजर को हम रोकेंगे, चाहे हमें जेल जाना पड़े।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को दी फीस बढ़ाने की अनुमति, तो बोले मनीष सिसोदिया, देश को अशिक्षित रखना चाहती है भाजपा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की वजह से दिल्लीवालों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। हमारे एक-एक विधायक जनता के साथ खड़े हैं। चाहे हमें जेल भी जाना पड़े, हम जनता का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्रवाई का आम आदमी पार्टी सख्त विरोध करती है।

यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप, आम आदमी पार्टी ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन