UP: भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत

राजवीर दिलेर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/हाथरस। हाथरस लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। राजवीर का अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई सांसद की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद की अचानक से घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान राजवीर की मौत हो गई। वे 65 साल के थे। राजवीर सिंह दिलेर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भाजपा सांसद की मौत से समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा सांसद की मौत के बाद परिजन अलीगढ़ आवास पर उनका शव लेकर पहुंचे।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार 2024 के चुनाव में सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर हाथरस सीट से अनूप वाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया है। राजवीर दिलेर ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हाथरस सीट से जीत दर्ज की थी। राजवीर दिलेर के पिता भी हाथरस सीट से सांसद रह चुके थे।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

मालूम हो कि लोकसभा हाथरस से प्रबल दावेदारों में नाम होने के बावजूद भी टिकट कटने से वह चिंतित थे। साल 2019 में राजवीर दिलेर ने इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई थी। राजवीर दिलेर सासंद बनने से पहले अलीगढ़ की इगलास विधानसभा से साल 2027 में विधायक बने थे, फिर 2019 के चुनाव में हाथरस से सांसद बने।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन