UP: भाजपा विधायक की एकाएक मौत, मंत्री की बैठक में बिगड़ी थीं तबियत

हार्ट अटैक
डॉ श्याम बिहारी लाल। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा से विधायक श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दरअसल बैठक के दौरान ही अचानक हार्ट अटैक से तबीयत बिगड़ने पर उनके सहयोगियों ने आनन-फानन मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विधायक की अचानक मौत से भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक श्याम बिहारी सर्किट हाउस में आज पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए थे। बैठक के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। सांस लेने में दिक्कत होने पर श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में ही लेट गए। आराम न मिलने पर उन्हे पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर के तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल और आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस संबंध में अस्पताल के डॉ. विमल भारद्वाज के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द होने पर विधायक श्याम बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती किए जाने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें बचाने के लिए सीपीआर समेत तमाम चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वेंटीलेटर पर लिए गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टर श्याम बिहारी फरीदपुर से दूसरी बार विधायक बने थे। पहली जनवरी को उन्होंने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिनi मनाया था। गौरतलब है कि फरीदपुर की सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ श्याम बिहारी लाल ने दूसरी बार जीत हासिल करके कीर्तिमान हासिल किया था। 2017 में डॉ. श्याम बिहारी लाल ने फरीदपुर विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था। कहा जाता है कि आजादी के बाद से गठित हुई फरीदपुर की विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें- गोव के पूर्व CM रवि नाइक की हार्ट अटैक से मौत

रूहेलखंड विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल ने फरीदपुर विधानसभा का इतिहास बदल कर सपा प्रत्याशी को पराजित करके 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। समर्थकों में खुशी का माहौल है। वर्ष 2017 में श्याम बिहारी ने सियाराम सागर को पराजित करके जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा के श्याम बिहारी लाल ने विधानसभा का इतिहास बदलते हुए दोबारा लगातार जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें- अब लोकबंधु अस्पताल में हुई महिला स्टॉफ की ऑन ड्यूटी मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका