• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home National अब केंद्र सरकार ने सौंपी ट्विटर को 1,178 अकाउंट की लिस्ट, कहा...
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

अब केंद्र सरकार ने सौंपी ट्विटर को 1,178 अकाउंट की लिस्ट, कहा सबको करें ब्लॉक

By
RU
-
February 8, 2021
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
ट्विटर

आरयू वेब टीम। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया विशेषकर ट्विटर पर भी हलचल तेज है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘आरोप’ हैं कि उनके मंच का इस्तेमाल किसानों को भड़काने के लिए किया जा रहा है। ऐसे हलचल के बीच केंद्र सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को नया नोटिस जारी कर 1178 ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कहा है। केंद्र को संदेह है कि ये ट्विटर अकाउंट या तो खालिस्तान से सहानुभूति रखने वालों के या फिर पाकिस्तान द्वारा समर्थित हो सकते हैं।

इससे पहले भी केंद्र सरकार ट्विटर अकाउंट 257 हैंडल ब्लॉक करने के लिए कह चुकी है। पिछला नोटिस गुरुवार को जारी किया गया था। सूत्रों के कहना है कि ट्विटर की तरफ से आईटी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत जारी निर्देशों का पालन करना बाकी है। सूत्रों ने बताया कि एमएचए और सुरक्षा एजेंसियों से एक सलाह प्राप्त करने के बाद आईटी मंत्रालय द्वारा ट्विटर को नया नोटिस दिया गया है, हालांकि ट्विटर ने इसपर सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

सरकार का मानना है कि ब्लॉक किए जाने वाले खातों के माध्यम से की जाने वाली गतिविधियां देश के कुछ हिस्सों में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर “सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने” की क्षमता रखती हैं। सरकार और ट्विटर के बीच फेस-ऑफ उस समय सामने आया जब जब सरकार ने ट्विटर को चेतावनी दी है कि आदेश न मानने पर कंपनी के अधिकारियों को सात साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने कहा, बातचीत से सुलझाएं कृषि कानूनों के मतभेद,शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की पहचान

257 अकाउंट को बंद करने के बाद, ट्विटर ने उनमें से ज्यादातर को अनब्लॉक कर दिया है, जिससे नाराज होकर आइटी मिनिस्ट्री ने कंपनी को आदेश मानने को लेकर एक डिटेल नोटिस भेजा है। सूत्रों ने बताया कि आइटी मिनिस्ट्री ने पहले नोटिस में कहा कि ट्विटर एक मध्यस्थ है और वे सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं। ऐसा करने से इनकार करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

सरकार ने कहा कि “प्रेरित अभियान” और 257 खातों द्वारा उल्लिखित हैशटैग का इस्तेमाल “बिना सोचे-समझे आधार पर समाज में दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और तनाव पैदा करने के लिए” किया जा रहा है। सरकार ने कहा, “नरसंहार के लिए प्रोत्साहन देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह कानून और व्यवस्था के लिए खतरा है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा देखी गई थी।”

हालांकि ट्विटर ने कहा था कि उसने ज्यादातर खातों को अनफ्रीज करने का फैसला किया क्योंकि उनके द्वारा भेजे गए ट्वीट “फ्री स्पीच और न्‍यूज योग्‍य हैं”। आईटी मंत्रालय स्पष्ट रूप से इससे सहमत नहीं है। सूत्रों ने कहा कि सामग्री को ब्लॉक करने से मना करने के जरिए ट्विटर केवल “सरकार के धैर्य का परीक्षण” कर रहा है और आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत “कार्रवाई करने के लिए मजबूर” कर रहा है। सरकार को लगता है कि ट्विटर अगर फैसले से सहमत नहीं है, तो वह अदालतों में कार्रवाई के खिलाफ अपील दायर करने के लिए स्वतंत्र है।

यह भी पढ़ें- नए कृषि कानूनों को IMF ने बताया बेहतर, कृषि क्षेत्र में इससे आएगा महत्‍वपूर्ण सुधार

  • TAGS
  • Central Government
  • Twitter Account
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर बोले CM योगी, अप्रैल से किया जाएगा आवागमन शुरू  
Next Newsप्रधानमंत्री मोदी की किसानों से अपील, “खत्‍म करें आंदोलन, कोई नहीं खत्‍म कर सकता MSP”
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

सुप्रीम कोर्ट
National

कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर ‘सुप्रीम कोर्ट’ का निर्देश, केंद्र सरकार बनाए मुआवजा नीति

गैस सिलेंडर
National

सिलेंडर की जमाखोरी रोकने को सरकार ने लागू किया ESMA

वंदे मातरम
National

अब सार्वजनिक समारोह में ‘राष्ट्रगान से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’, खड़ा होना अनिवार्य

Other Top News

लखनऊ डायवर्ट

नेपाल जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, मौसम की खराबी बनी वजह

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। दुबई से नेपाल के पोखरा जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 1165 को शनिवार शाम लखनऊ में उतारा गया। पोखरा...
अखिलेश यादव

MLC चुनाव में सपा ने बदले दो प्रत्याशी, कमलेश यादव की जगह संजय त्रिपाठी...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद के एमएलसी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अचानक अपने दो उम्मीदवार बदल दिए हैं। सपा अध्यक्ष...
आइएएस अधिकारी

यूपी में 15 IAS अफसरों का तबादला, 23 PCS अधिकारियों की भी बदली कुर्सी,...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने 15 आइएएस अफसरों और 23 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर...
कांग्रेस में शामिल

यूपी से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा समेत कई नेता कांग्रेस में...

आरयू वेब टीम। यूपी के पूर्व मंत्री और मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में...
टीम इंडिया

एशियन गेम्स फाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आरयू वेब टीम। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल...
शहजाद भट्टी

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ समेत दस जिलों में ताबड़तोड़...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। लखनऊ समेत दस...
Recent Posts
  • नेपाल जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, मौसम की खराबी बनी वजह October 3, 2026
  • MLC चुनाव में सपा ने बदले दो प्रत्याशी, कमलेश यादव की जगह संजय त्रिपाठी को दिया मौका October 3, 2026
  • यूपी में 15 IAS अफसरों का तबादला, 23 PCS अधिकारियों की भी बदली कुर्सी, देखें लिस्‍ट October 3, 2026
  • यूपी से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल, पूर्व मंत्री ने कहा, राहुल गांधी करते हैं मानववाद की बात October 3, 2026
  • एशियन गेम्स फाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड October 3, 2026
  • शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ समेत दस जिलों में ताबड़तोड़ दबिश October 3, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

लखनऊ डायवर्ट
Lucknow

नेपाल जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, मौसम की खराबी बनी वजह

अखिलेश यादव
Lucknow

MLC चुनाव में सपा ने बदले दो प्रत्याशी, कमलेश यादव की जगह संजय त्रिपाठी को दिया मौका

आइएएस अधिकारी
Lucknow

यूपी में 15 IAS अफसरों का तबादला, 23 PCS अधिकारियों की भी बदली कुर्सी, देखें लिस्‍ट

कांग्रेस में शामिल
Lucknow

यूपी से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल, पूर्व मंत्री ने कहा, राहुल गांधी करते हैं मानववाद...

टीम इंडिया
National

एशियन गेम्स फाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

शहजाद भट्टी
Lucknow

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ समेत दस जिलों में ताबड़तोड़ दबिश

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
सुप्रीम कोर्ट

SC का केंद्र सरकार को आदेश, संसद में जल्‍द बनाए कानून,...

लोकतंत्र को नुकसान

लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले हैं केंद्र सरकार के फैसले: मल्लिकार्जुन...

पोर्ट ब्लेयर

केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर किया श्री विजय...

आधार कार्ड अपडेट

सिम के लिए अब आधार कार्ड की नहीं होगी जरूरत: केंद्र...

जनगणना

केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2027 में होगी जनगणना