आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान की भूमिका लेकर विपक्षी दल भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने भी भाजपा की सरकार को आड़े हाथों लिया। अमेरिका-ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी। एक बार को तो लग रहा था कि भारत विश्वगुरु होगा, लेकिन इधर देख रहे हैं कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को मजबूत कर रहा है। अपना भारत विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है, जो विश्वगुरु बनने का सपना था, भारत ने मौका गंवा दिया।
सपा सुप्रीमो ने कहा अगर इस युद्ध को रोकने में भारत कामयाब हो जाता तो आज दुनिया में भारत का स्थान विश्वगुरु का माना जाता, लेकिन आज हर चीज महंगी हो रही है। एलपीजी लापता गैस है। सिलेंडर को आप नापोगे तो वजन कम निकलेगा। खाद की बोरी में चोरी की तरह लाल वाले सिलेंडर में चोरी हो रही है।
दरअसल महायुद्ध के 40वें दिन सीजफायर की घोषणा की गई। ये सीजफायर दो हफ्तों के लिए हैं। अमिरेकी राष्ट्रपति ट्रंप इसे अपनी जीत बता रहे हैं तो वहीं ईरान इसे अपनी जीत कहकर पेश कर रहा है। सीजफायर के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि हम अपनी शर्तों पर दो हफ्ते के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलेंगे. वहीं सीजफायर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने नया बयान देते हुए कहा कि समझौता नहीं चला तो फिर युद्ध होगा। ईरान का कहना है कि सीजफायर का मतलब जंग खत्म होना नहीं है।
यह भी पढ़ें- सभ्यता नष्ट करने की डेडलाइन के बाद दस सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके डोनाल्ड ट्रंप, ईरान ने भी माना युद्धविराम
गौरतलब है कि कल रात तक पूरी दुनिया को लग रहा था कि डेडलाइन खत्म होते ही हमले और तेज होंगे, लेकिन दुनिया के लिए राहत भरी खबर आई. राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि चीन ने ईरान को राजी किया। अब पाकिस्तान में दसअप्रैल को वार्ता होगी। रानी संसद के स्पीकर और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस अगुवाई करेंगे




















