उसरी चट्टी कांड का मुख्य आरोपित बृजेश सिंह पहुंचा कोर्ट, मौसम खराब होने की वजह से नहीं हुई मुख्तार की पेशी

उसरी चट्टी कांड

आरयू ब्यूरो,लखनऊ/गाजीपुर। बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड केस में आज जिले की एमपी एमएलए कोर्ट में माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी की फ‍िज‍िकल रूप से पेशी होनी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने मौसम की खराबी का हवाला देते हुए बाहर नहीं ले जाने का फैसला किया। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपित बृजेश सिंह को आज कोर्ट में पेश किया।

वहीं मुख्तार अंसारी के मंगलवार को कोर्ट में पेशी को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया था। डीएम, एसपी खुद भारी फोर्स के साथ न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर जायजा लिया। वहीं मुख्तारी अंसारी फिलहाल बांदा जेल में बंद है। बांदा जेल की तरफ से कोर्ट में एक चिट्ठी भेजी गई, जिसमें बताया गया कि कोहरे के कारण मुख्तार अंसारी की पेश नहीं हो पाई।

दरअसल, 2001 में गाजीपुर के उसरी चट्टी पर मुख्तार अंसारी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुइ थी। फायरिंग में माफिया मुख्तार अंसारी के गनर और एक अन्य साथी की मौत हुई थी। साथ में कुछ घायल भी हुए थे। माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने जानी दुश्मन बृजेश सिंह को हमले में मुख्य आरोपित बनाया है।

यह भी पढ़ें- उसरी चट्टी कांड में मुख्तार अंसारी को झटका, गवाह तौकीर ने बृजेश सिंह को पहचानने से किया इनकार

उसरी कांड में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को क‍िया गया तलब जिले की 2001 के चर्चित उसरी कांड में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को तलब क‍िया है। मुख्तार अंसारी की पेशी पर सुरक्षा को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा, “हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी होनी है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया।

यह भी पढ़ें- मनी लाॅड्रिंग केस में ED की कस्टडी रिमांड पूरी, मुख्तार अंसारी को भेजा बांदा जेल