आरयू वेब टीम। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को बजट 2026 पेश किया गया है। जिसमें कई ऐसी घोषणाएं सामने आई हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। बजट 2026 में कैंसर, विदेश यात्रा, व्यक्तिगत आयात के साथ कई अन्य चीजों पर टैक्स कम किया गया, जिससे आम आदमी को फायदा होगा। वहीं, कोयला, शराब और शेयर बाजार में सट्टेबाजी पर टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे इन चीजों की लागत पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी।
बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। साथ ही सात दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष भोजन को आयात शुल्क में छूट दी गई है। वहीं व्यक्तिगत आयात पर टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर दस प्रतिशत कर दिया गया है और विदेशा यात्रा टूर पैकेज पर टीसीएस को पांच प्रतिशत/20 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत किया गया है।
इसके अलावा, माइक्रोवेव ओवन, जूते, विदेश में पढ़ाई करना, सोलर एनर्जी से जुड़े चीजें, बैटरी, बायोफ्यूल मिली सीएनजी, हवाई जहाज के कलपुर्जे, चमड़े का निर्यात और बीड़ी आदि भी सस्ते हो जाएंगे।
ये चीजें होंगी सस्ती
कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी
चमड़े के सामान सस्ते होंगे
मोबाइल फोन और ईवी बैटरी सस्ती होंगी
माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
सोलर पैनल सस्ते होंगे
विदेशी पर्यटन पैकेज: टीसीएस (टैक्स कलेक्टड ऐट सोर्स) दर पांच से 20 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत किया गया।
विदेश में शिक्षा: एलआरएस के तहत एजुकेशन खर्च पर कम टीसीएस
अल्कोहलिक लिकर स्क्रैप और कुछ मिनरल पर ड्यूटी पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत की गई
जूते के ऊपरी हिस्से का निर्यात पर ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की अनुमति।
एनर्जी ट्रांजिशन इक्विपमेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) से छूट।
सोलर ग्लास इंग्रेडिएंट्स पर बीसीडी से छूट।
महत्वपूर्ण मिनरल के लिए कैपिटल गुड्स पर बीसीडी से छूट
सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए कंपोनेंट्स और पार्ट्स पर बीसीडी से छूट
निजी इस्तेमाल के लिए इंपोर्ट पर बीसीडी 20 प्रतिशत से घटाकर दस प्रतिशत किया गया।
भारतीय मछुआरों द्वारा भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई मछली पर बीसीडी छूट।
न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए इंपोर्ट किए गए सामान पर बीसीडी छूट।
इनमें होंगी बढोत्तरी
दूसरी तरफ, आयात शुल्क में इजाफा होने से कबाड़ और खनिज आदि महंगे हो जाएंगे। बजट 2026 में सरकार ने शराब (मानव उपभोग के लिए) पर टीसीएस की दर एक प्रतिशत से बढ़ाकर दो प्रतिशत कर दी है।
क्या महंगा होगा?
शराब महंगी होगी।
इंडस्ट्रियल सामान, खास मशीनरी और पार्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं।
तंबाकू प्रोडक्ट्स: सिगरेट, पान मसाला और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस में बढ़ोतरी के कारण और महंगे होने वाले हैं।
आयकर की गलत रिपोर्टिंग पर टैक्स अमाउंट के सौ प्रतिशत के बराबर पेनल्टी।
चल संपत्ति का खुलासा न करने पर अब पेनल्टी लगेगी।
स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत किया गया।
यह भी पढ़ें- नौ फरवरी से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का बजट सत्र, अधिसूचना जारी
इसके अलावा, डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग कम करने के लिए सरकार ने बजट 2026 में फ्यूचर्स पर एसटीटी को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया है।
साथ ही सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।




















