चुनाव से पहले योगी सरकार ने अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं व 11 मंत्रियों को दी बुलेटप्रूफ जैकेट

बुलेटप्रूफ जैकेट
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। इन नेताओं में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख नाम शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट और नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है। चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ नेताओं की आवाजाही भी बढ़ जाती है। ऐसे में सरकार किसी तरह का सुरक्षा जोखिम नहीं लेना चाहती। जिसके बाद
अखिलेश यादव और मायावती भी उन 44 नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। दोनों ही उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े चेहरे हैं और चुनाव के समय उनकी गतिविधियां काफी बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें- भदोही का नाम बदलने पर मायावती ने जताया योगी सरकार का आभार, सपा पर बोला हमला

वहीं सरकार ने अपने 11 कैबिनेट मंत्रियों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। इनमें कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल नंदी को जैकेट मिल भी चुकी है। बाकी मंत्रियों को भी सुरक्षा जरूरत के हिसाब से जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। चुनाव से पहले मंत्रियों के लगातार दौरे, जनसभाएं और राजनीतिक कार्यक्रम होने हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क नजर आ रही है। बुलेट प्रूफ जैकेट इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होती है। बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहती हैं।

यह भी पढ़ें- IAS-IPS-IFS अफसर देंगे छात्रों को करियर टिप्स, योगी सरकार का फैसला