• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home Lucknow CM योगी ने महाकुंभ के लोगो का किया अनावरण, तैयारियों का लिया...
  • Lucknow
  • Other Top News
  • RU Alert
  • State
  • Topnews

CM योगी ने महाकुंभ के लोगो का किया अनावरण, तैयारियों का लिया जायजा

By
RU
-
October 6, 2024
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
महाकुंभ लोगो
महाकुंभ लोगो जारी करते सीएम योगी साथ में अन्‍य।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया। साथ ही वेबसाइट और एप को लांच कर तैयारियों का जायजा भी लिया। जारी लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है। वेबसाइट और एप की कई विशेषताएं हैं।

महाकुंभ 2025 के लोगो का उपयोग महाकुंभ की वेबसाइट और एप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में किया जाएगा। वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वायु, रेल एवं सड़क से महाकुंभ पहुंचने में मार्ग दर्शक का कार्य करेगा। इसके माध्यम से प्रयागराज में आवास, स्थानीय परिवहन, पार्किंग, घाटों तक पहुंचने के दिशा-निर्देश आदि की जानकारी मिल सकेगी।

वहीं इसमें स्थानीय और आस-पास के आकर्षणों और पर्यटन स्थलों का मार्ग दर्शन भी है। मेला क्षेत्र में नेविगेट करने और धार्मिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को यादगार बनाने के लिए स्मृति चिन्ह और धार्मिक वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा, आपातकालीन स्थितियों के लिए एसओएस सुविधा, जिससे श्रद्धालु तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें- होटल-रेस्टोरेंट पर नाम लिखवाने की योगी सरकार की कार्रवाई को मायावती ने बताया ध्यान बांटने वाली राजनीति

साथ ही श्रद्धालुओं को घाटों, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्वपूर्ण अलर्ट की जानकारी की उपलब्धता, मेला के सभी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की समय सारिणी भी इसमें होगी।

इस दौरान सीएम ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता प्रयासों को बढ़ाने के लिए 10,000 कर्मियों को तैनात किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना अविरल तथा स्वच्छ रहेंगी साथ ही बिजनौर से बलिया तक कोई डिस्चार्ज नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाए, ताकि कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या से प्रयागराज तक आसानी से पहुंचा जा सके। मेला क्षेत्र में तीन पुलिस लाइन, तीन महिला थाने और दस पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- CM योगी का अफसरों को निर्देश, संवेदनशीलता व शीघ्रता से करें जनता की समस्या का निस्तारण
  • TAGS
  • BJP Uttar Pradesh
  • CM Yogi Adityanath
  • Mahakumbh Logo
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsनरसिंहानंद के जहरीले बयान से फैली अशांति पर मायावती ने कहा, प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई, लेकिन असली दोषी है भयमुक्त
Next Newsलखनऊ की महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, “किसानों की फसलों को लूटा जा रहा, जमीनों पर मंडरा रहा खतरा”
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

अमित शाह
Lucknow

लखनऊ में बोले अमित शाह, ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, लागू कर देंगे UCC’

यूपी कैबिनेट
Lucknow

योगी कैबिनेट में चार लिंक एक्सप्रेसवे समेत 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर

सीएम योगी
Lucknow

जनता को परेशान करने वाले अफसरों को लेकर सीएम योगी ने कहा, अयोग्य का जिम्मेदार पद पर बैठना भी खतरनाक

Other Top News

भूकंप

हिमाचल से तेलंगाना तक कांपी धरती, दो राज्यों में भूकंप के झटके से दहले...

आरयू वेब टीम। देश के दो अलग-अलग राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा और तेलंगाना के...
मायावती

मायावती ने यूपी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर उठाई विवादित EVM की...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने गुरूवार को यूपी स्टेट यूनिट की एक बैठक...
आराधना मिश्रा

आराधना मिश्रा ने कहा, प्रजातंत्र के खिलाफ भाजपा की यात्राएं, SIR के पीछे नरेंद्र...

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। विपक्ष को टारगेट कर निकल रही भाजपा की यात्राओं को  यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रजातंत्र के खिलाफ...
दिव्य दीपावली मेला

लखनऊ में शुरू हुआ ‘दिव्य दीपावली मेला’, दिव्यांगों के हुनर व स्वावलंबन को मिला...

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांगों के कौशल व विशिष्ट प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को...
आजम खान

आजम खान को लगा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से...

आरयू वेब टीम। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुनिया के स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस के लिए...

आरयू, इंटरनेशनल डेस्क। फुटबॉल जगत के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस के लिए चौंका देने वाली खबर है। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल...
Recent Posts
  • हिमाचल से तेलंगाना तक कांपी धरती, दो राज्यों में भूकंप के झटके से दहले लोग November 6, 2026
  • मायावती ने यूपी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर उठाई विवादित EVM की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग November 5, 2026
  • आराधना मिश्रा ने कहा, प्रजातंत्र के खिलाफ भाजपा की यात्राएं, SIR के पीछे नरेंद्र मोदी-अमित शाह November 5, 2026
  • लखनऊ में शुरू हुआ ‘दिव्य दीपावली मेला’, दिव्यांगों के हुनर व स्वावलंबन को मिला मंच November 5, 2026
  • आजम खान को लगा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, भेजा हाई कोर्ट November 5, 2026
  • दुनिया के स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस के लिए जारी किया इमोशनल Video November 5, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

भूकंप
National

हिमाचल से तेलंगाना तक कांपी धरती, दो राज्यों में भूकंप के झटके से दहले लोग

मायावती
Lucknow

मायावती ने यूपी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर उठाई विवादित EVM की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

आराधना मिश्रा
Lucknow

आराधना मिश्रा ने कहा, प्रजातंत्र के खिलाफ भाजपा की यात्राएं, SIR के पीछे नरेंद्र मोदी-अमित शाह

दिव्य दीपावली मेला
Lucknow

लखनऊ में शुरू हुआ ‘दिव्य दीपावली मेला’, दिव्यांगों के हुनर व स्वावलंबन को मिला मंच

आजम खान
Lucknow

आजम खान को लगा झटका, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, भेजा हाई कोर्ट

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Other Top News

दुनिया के स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस के लिए जारी किया इमोशनल Video

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
व्यापारी नेता संदीप बंसल

व्यापारी नेता संदीप बंसल सहित राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने...

केशव मौर्या

इंडिया फूड एक्सपो में बोले केशव मौर्या, “अखिलेश के पास गुंडे,...

डिजिटल भूजल रथ

डिजिटल भूजल रथ को हरी झंडी दिखा CM योगी ने कहा,...

ट्यूबवेल कनेक्शन

CM योगी की धार्मिक जुलूस पर सख्ती, शांति कायम रखने की...

सपा की लाल टोपी

CM योगी का अखिलेश पर हमला, “सपा की टोपी लाल, कारनामे...