कांग्रेस को लगा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्‍ता टॉम वडक्कन ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव
टॉम वडक्कन का भाजपा में स्‍वागत करते केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद।

आरयू वेब टीम। 

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन ने गुरुवार को भाजपा का हाथ थाम लिया है। वडक्‍कन का केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भाजपा शामिल होने पर स्वागत किया। टॉम वडक्कन केरल के त्रिशूर जिले से हैं। टॉम वडक्कन काफी लंबे से कांग्रेस में रहे हैं, वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सहायक रहे हैं। वडक्कन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता रहे हैं। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भी वह उनके करीबी माने जाते हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद टॉम वडक्कन ने कहा मैंने 20 साल कांग्रेस को दिए। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति हावी है। पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के रुख से मैं काफी दुखी हूं। कांग्रेस पुलवामा हमले पर राजनीति कर रही है। मैं भारी मन से कांग्रेस को छोड़ रहा हूं। पाक आतंकियों का हमारी जमीन पर हमला और आप उस पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप देश की सेनाओं पर सवाल उठाते हैं तो इससे दुख होता है। कांग्रेस और छोड़ना और बीजेपी में शामिल होना विचारधारा की बात नहीं है, यह देश प्रेम की बात है। टॉम वडक्कन पूर्व पीएम और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी के सहायक भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुए सपा के पूर्व सांसद, रालोद के पूर्व मंत्री, BSP के पूर्व विधायक स‍हित कई वरिष्‍ठ नेता

इससे पहले संयुक्‍त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकी मसूद अजहर पर चीन के रुख के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी से सवाल किए जाने का बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जब भी भारत को तकलीफ होती है तो राहुल गांधी को बहुत खुशी होती ह।

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि विदेश नीति ट्विटर से नहीं चलती है। उन्होंने कहा बड़े अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस कभी भी गंभीर नहीं होती है। राहुल गांधी जी आज आपकी विरासत के कारण ही चीन सुरक्षा परिषद का सदस्य है।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुए पूर्व डीजी सूर्य कुमार शुक्‍ला व बसपा के पूर्व विधायक सहित ये नेता

केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर आज चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। ये एक तरह से भारत की कूटनीतिक जीत है। मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए इस बार प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस लेकर आए, चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों ने इस प्रस्ताव को सपोर्ट किया। चीन के इस कदम से भारत और भारतवासी बहुत दुखी हैं।

यह भी पढ़ें- केरल: चर्चित हादिया के पिता अशोकन भाजपा में हुए शामिल