इस बात पर सुष्मिता देव को रिप्लाई देते हुए प्रियंका ने कहा, मुझे लगा किसी ने नहीं किया नोटिस

सुरक्षा व्यवस्था
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहला आधिकारिक भाषण गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कांग्रेस की रैली में दिया था। प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत में पहले महिलाओं और फिर पुरुषों को संबोधित करते हुए कहा- ‘मेरी बहनों और मेरे भाइयों आपके इस प्रेम भरे स्वागत के लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ जिसके बाद असम के सिल्चर की सांसद सुष्मिता देव ने प्रियंका के भाषण की तारीफ की है। जिसका रिप्‍लाई करते हुए प्रियंका ने गुरुवार को कहा कि मुझे लगा किसी ने नोटिस नहीं किया।

सुष्मिता देव ने ट्वीट कर लिखा- ‘गुजरात में प्रियंका गांधी की स्पीच काफी प्रभावित लगी। मुझे बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने पुरुषों से पहले महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने भाईयों और बहनों की जगह बहनों और भाइयों कहा।’

यह भी पढ़ें- भर्ती चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंची प्रियंका ने कहा, रोजगार नहीं देने वाली सरकार नौजवानों की आवाज चाहती है कुचलना

जिस पर प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट कर सुष्मिता देव को रिप्लाई देते हुए कहा- ‘मुझे लगा किसी ने नोटिस नहीं किया।’ उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 14 मार्च की सुबह नौ बजे उन्होंने रिप्लाई दिया। जिसके बाद करीब पांच घंटे में ही 16 हजार लोगों ने उसे ट्विट पर न सिर्फ लाइक किया बल्कि 36 सौ से ज्‍यादा ट्विटर यूजर्स ने उसे रिट्विट भी किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के दूसरे प्‍लेटफॉर्म पर भी प्रियंका का ये रिट्विट तेजी से वॉयरल हो रहा है।

यहां बताते चलें कि पिछले महीने ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। जबकि फॉलोवर्स के काफी इंतजार के बाद 12 मार्च को प्रियंका ने अपना पहला ट्विट किया था। इस समय प्रियंका के ट्विटर पर दो लाख 55 हजार से ज्‍याद फॉलोवर्स हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में जारी है प्रियंका का मैजिक, अब BSP के पूर्व मंत्री सहित पूर्व IAS अफसर ने थामा कांग्रेस का हाथ