मायावती का BSP में फेरबदल, तीन सेक्टर में बांटी जिम्मेदारी

मायावाती
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राष्ट्रीय स्तर पर बसपा को तीन सेक्टर में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य राजाराम को नौ राज्यों का प्रभार दिया गया है। रामजी गौतम को भी कई राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मायावती ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टकर बताया कि बसपा की दृष्टि से देश को तीन हिस्सों में बांटा है। सेक्टर तीन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा गया है। इसकी निगरानी और समीक्षा वह खुद कर रही हैं। बाकी राज्यों को दो अन्य सेक्टर में बांटा है।

पहले चरण में रामजी गौतम और सुरेश राव को दस राज्यों की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड शामिल हैं। जबकि दूसरे सेक्टर में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल को रखा गया है। इस सेक्टर की जिम्मेदारी राजाराम और अतर सिंह राव को दी गई है। दरअसल बसपा में ताजा फेरबदल के तहत पूर्व राज्यसभा सदस्य राजाराम को नौ राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजाराम पहले भी बसपा में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हाल के दिनों में उन्हें मध्य प्रदेश के साथ केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

वहीं नई जिम्मेदारियों के साथ मायावती ने नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि कुदरती मार पड़ने से खासकर सेक्टर एक व सेक्टर दो के इन चारों केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों से ये अपील की जाती है कि वे अपने-अपने सेक्टर के अन्तर्गत आने वाले सभी राज्यों में जहां-जहां भारी बारिश व तूफान आदि के कारण जबरदस्त जानी, माली, तबाई मची हुई है, वहां अपनी पार्टी के लोग भी अपनी सामर्थ के हिसाब से उनकी मदद जरुर करें। साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि इसके लिए इनको कोई भी अलग से धन इकट्ठा नहीं करना है। ताकि इसकी आड़ में कोई भी नाजायज फायदा ना उठा सके।

यह भी पढ़ें- अब मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया BSP का नेशनल कोआर्डिनेटर

साथ ही जरुरत पड़ने पर ज्यादा प्रभावित प्रदेशों में, मैं बसपा के राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भी भेज सकती हूं और इस मामले में खासकर सेक्टर तीन के दोनों राज्यों में मेरी खुद भी पैनी नजर है। जहां मैं खुद भी ऐसे क्षेत्रों का दौरा कर सकती हूं। इस दौरान मायावती ने केंद्र सरकार से अनुरोध कर कहा कि वे देश के ज्यादा प्रभावित हो रहे राज्यों में, वहां कि सरकारों की समय से पूरी-पूरी मदद जरुर करें, जो उचित होगा।

यह भी पढ़ें- खुद की तारीफ कर प्रतिज्ञा से पलटीं मायावती, भतीजी दीपिका को भी नहीं देंगी बसपा में जिम्‍मेदारी, ईशान की हुई वापसी