कांग्रेस की सांसद ने कहा, क्‍या पार्क में लड़का-लड़की को बैठना सरकार सिखाएगी

रंजीता रंजन

आरयू वेब टीम।

उत्तर प्रदेश में कुछ समुदायों को निशाना बनाए जाने के आरोप पर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है और सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम करती है।

यह भी पढ़े- एकाएक हजरतगंज कोतवाली पहुंचे योगी, मचा हड़कंप

शून्यकाल में कांग्रेस की रंजीता रंजन ने उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वॉड की ओर से हो रही कार्रवाई और कुछ बूचड़खानों को बंद करने का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कुछ समुदायों को निशाना बना रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नई सरकार बने अभी दो-तीन दिन ही हुए हैं। ”मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है।’’

यह भी देखे- वीडियों में देखें तीन मिनट में थाने के पास कैसे पड़ी 13 करोड़ की डकैती

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि सबका साथ, सबका विकास की भावना एवं सिद्धांत के आधार पर काम किया जायेगा। गृह मंत्री ने कहा कि अगर कोई विशिष्ट घटना है, तो उसकी जानकारी देने पर मामले को देखा जाएगा।

इससे पहले रंजीत रंजन ने सवाल उठाया कि अब पार्क में लड़के और लड़की को कैसे बैठना है, क्या यह सरकार सिखायेगी। उन्होंने कहा कि क्या ब्वायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड होना कोई गलत बात है। सरकार का यही काम रह गया है।