कांग्रेस ने जारी की खरगे व राहुल-प्रियंका समेत UP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दीं हैं। इसी क्रम में आज रविवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अजय कुमार लल्लू सहित 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

इसकी जानकारी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस लिस्ट को शेयर कर भी दी है। साथ ही लिखा है कि ‘लोकसभा आम चुनाव का पहला चरण जो 19 अप्रैल 2024 से निर्धारित है उसके लिए प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची निम्नलिखित है। सभी नेतागणों को बहुत-बहुत बधाई। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा और इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का विजय मार्ग प्रशस्त करेगा।’

कांग्रेस ने यूपी के लिए 40 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी समेत कुल 40 नेता के नाम शामिल हैं। इनके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, अविनाश पंडे, अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, मीरा कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, सिद्धारमैया, रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, हरीश रावत, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी और राजीव शुक्ला के नाम भी हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में महागठबंधन की सीटें फाइनल, RJD-26, कांग्रेस-नौ, लेफ्ट पांच पर लड़ेगी चुनाव

साथ ही इमरान प्रतापगढ़ी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, प्रदीप जैन आदित्य, निर्मल खत्री, राज बब्बर, बृजलाल खबरी, पीएल पुनिया, इमरान मसूद, मीम अफजल, नदीम जावेद, सुप्रिया श्रीनेत, धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी और अल्का लांबा का नाम इस लिस्ट में हैं।

यह भी पढ़ें- बेरोजगारी के आंकड़ों पर प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा, युवा समझ चुके भाजपा नहीं देगी रोजगार, कांग्रेस भरेगी सरकारी विभागों के 30 लाख खाली पद