कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में MLA अनंत सिंह, बेऊर जेल होगा नया ठिकाना

बेऊर जेल
विधायक अनंत सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। 

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज बाढ़ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद अनंत सिंह को पटना लाया गया। अनंत सिंह की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पटना पुलिस ने भारी-भरकम व्यवस्था की।

इसके साथ ही अनंत सिंह को पटना स्थित बेउर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं बेउर जेल के आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। बाढ़ में पुलिस बल की कोर्ट से लेकर सड़क तक पर भारी तैनाती की गयी थी।

यह भी पढ़ें- चिदंबरम को ED से गिरफ्तारी पर राहत, लेकिन CBI मामले पर 26 अगस्त को SC करेगा सुनवाई

इससे पहले दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर सुबह के करीब आठ बजे पहुंचे अनंत सिंह को पुलिस सीधे कैदी वैन में बैठाकर बाढ़ के लिए रवाना हुई थी। बाढ़ पहुंचते ही अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आसपास अनंत सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ थी।

बता दें कि अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे। अनंत सिंह ने 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, दो से तीन दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्म समर्पण कर देंगे।

यह भी पढ़ें- समर्पण के बाद वाराणसी कोर्ट से जेल भेज गए अतुल राय, बसपा सांसद ने समर्थकों से कहीं ये बातें

वीडियों में उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पता चल गया है कि ‘राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे।

यह भी पढ़ें- INX मनी लॉड्रिंग: कार्ति चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार