जेल में बंद अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

आरयू वेब टीम। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत आचनक बिगड़ गई है। बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने आइजीआइएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है।जेल प्रशासन के अनुसार, अनंत सिंह को पहले से बीपी और डायबिटीज है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पेट से जुड़ी कुछ बीमारी की बात सामने आई है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले उन्हें तेज बुखार भी हुआ था। पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से की।

इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच के बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- AK-47 व हैंड ग्रेनेड रखने वाले RLD विधायक अनंत सिंह को दस साल की सजा, विधायकी पर भी खतरा

दरअसल पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब एनडीए के साथ हैं। नीलम देवी ने राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ शामिल हो गयीं थी। वहीं मुंगेर लोकसभा सीट पर इस बार अनंत सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को अपना समर्थन दिया है।

बता दें कि, एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। साथ ही अनंत सिंह के नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत ने विधायक और एक अन्य अभियुक्त को दस-दस साल की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें- कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में MLA अनंत सिंह, बेऊर जेल होगा नया ठिकाना