पत्‍नी के साथ ताजमहल का दीदार कर, डोनाल्ड ट्रंप ने कहीं ये खास बातें

ताजमहल का दीदार
पत्नी के साथ ताजमहल देखते राष्ट्रपति ट्रंप।

आरयू ब्यूरो, आगरा। दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने आगरा पहुंच कर ऐतिहासिक ताजमहल को देखा। प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर ट्रंप आश्चर्यचकित हो गए। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने ताज परिसर का भ्रमण किया और बाद में आगंतुक पुस्तिका में कुछ शब्द लिखे।

इस दौरान उन्हें ताजमहल के इतिहास एवं महत्व के बारे में भी बताया गया। ट्रंप ने ताजमहल की आगुंतक पुस्तिका में भारत के सांस्कृतिक इतिहास की तारीफें की। उन्होंने लिखा कि ताजमहल की खूबसूरती प्रेरित और हैरान करती है। यह भारतीय संस्कृति की सुदंरता और समय से परे उदाहरण का एक नायाब नमूना है। शुक्रिया भारत!

यह भी पढ़ें- ट्रंप और मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, विजिटर बुक में मोदी को बताया ग्रेट फ्रेंड, राष्‍ट्रपिता का नहीं कोई जिक्र

आगरा और ताज के अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह था। कुछ दुकानों में भारत में ट्रंप के स्वागत के लिए खुद से पोस्टर तैयार कर लगाए गए थे। ट्रंप ने भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “प्रथम महिला और मैंने इस देश के प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देने के लिए 8,000 मील की दूरी तय की कि- अमेरिका भारत को पसंद करता है और अमेरिका के लोग भारत के लोगों के लिए हमेशा ईमानदार एवं प्रतिबद्ध दोस्त रहेंगे।” यहां खेरिया हवाईअड्डे से 30 वाहनों वाला ट्रंप का काफिला ताजमहल परिसर के पास ओबराय अमरविलास होटल पहुंचा जहां 15,000 से अधिक स्कूली छात्र मार्ग के दोनों तरफ अमेरिका और भारत का झंडा लिए हुए कतार में खड़े थे।

यह भी पढ़ें- मोटेरा स्‍टेडियम में बोले ट्रंप, भारत-अमेरिका मिलकर लडेंगे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई

आगरा दौरे के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और अधिकारियों ने दोपहर तक ताजमहल खाली करा लिया था। ट्रंप और प्रथम महिला ने संगमरमर के इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया जहां ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशगवार बना दिया था। उन्होंने फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिए। दंपति दिल्ली रवाना होने से पहले यूनेस्को धरोहर स्थल से सूर्यास्त देखने के लिए ताजमहल में करीब एक घंटे का वक्त बिताया।

आगरा पहुंचे ट्रंप की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैंकड़ों कलाकारों ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- शेफ सुरेश खन्‍ना को मिली ट्रंप के खानें की जिम्‍मेदारी, मेंन्‍यू में होगा गुजराती खमण, ढोकला-समोसा व मसाला चाय