कोर्ट से नहीं मिली राहत, कथित शराब घोटाले में 14 दिन और बढ़ी संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

संजय सिंह
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। संजय सिंह को ईडी ने चार अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। 13 अक्टूबर को संजय सिंह की रिमांड पूरी होने पर ईडी ने अदालत के सामने पेश किया। अदालत ने शुक्रवार को संजय सिंह को फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय सिंह को अदालत ने सुनवाई के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अदालत ने कहा कि मामले के बारे में कुछ टिप्पणी करनी हो तो करिए। अदालत, मोदी और अदानी पर राजनीतिक बयानबाजी ना करें। उल्‍लेखनीय है कि संजय सिंह ने पेशी पर जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक राजनीतिक बयानबाजी की थी। उन्‍होंने नरेंद्र मोदी को अडानी का नौकर बताया था।

यह भी पढ़ें- कोर्ट ने ED को दी संजय सिंह की पांच दिनों की रिमांड तो आप सांसद ने कहा, अडानी के नौकर से नहीं डरता, जितना अत्‍याचार करना है करे

आप सांसद ने कहा कि मोदी अडानी के पीएम हैं। मैंने ईडी से अडानी के घोटाले की जांच की शिकायत की थी, ईडी ने उस बारे में जांच नहीं की। अदालत ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

संजय सिंह ने ट्रायल कोर्ट से राहत ना मिलने पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संजय सिंह ईडी के एक्शन को गलत बताया है। ईडी के एक्शन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट गए हैं। ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह की रिमांड को ईडी को दी है। इस मामले में भी संजय सिंह ने हाई कोर्ट को चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह के बाद आम आदमी पार्टी विधायक की बढ़ी मुश्किल, अमानतुल्लाह खान के घर ED ने मारा छापा