अब ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर खुद को बताया नौकर, सपा ने किया पलटवार

सोशल मीडिया

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को सर्वेंट कह संबोधित किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने नाम से पहले सर्वेंट लिखा। सपा मुखिया द्वारा ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर कहे जाने के बाद उन्होंने कदम उठाया है।

दरअसल  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया को दिए बयान में ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा था। इस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने तंज कसते हुए खुद को जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ कोरी बयानबाजी करना जानते हैं। कहा कि, अखिलेश तो राज परिवार से हैं, उनके पिता कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे स्वयं भी सीएम रहे हैं।

यह भी पढ़ें- JPNIC का गेट फांदने पर ब्रजेश पाठक का अखि‍लेश यादव पर तंज, एशियन गेम्स में जाकर लाएं मेडल

उधर, ब्रजेश पाठक के द्वारा एक्स हैंडल पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक कहे जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सिर्फ सर्वेंट लगाने से कुछ नहीं होता है। अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। अगर वह सर्वेंट होते तो अस्पतालों की हालत ठीक होती।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर उन्होंने जनता के लिए काम किया होता तो प्रदेश की जनता को इलाज के लिए दर-दर न भटकना पड़ता। वहीं ब्रजेश पाठक के द्वारा अखिलेश यादव को राजा बोले जाने पर उन्होंने कहा ये लोकतंत्र नहीं हैं यहां राजा कोई नहीं होता हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, सपा में हैं गुंडे-माफिया को पुष्पित पल्लवित करने वाले