आरयू वेब टीम। नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव का रिजल्ट बुधवार को सामने आ गया है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। एमसीडी उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने 12 सीटों में से सात सीटें हासिल की हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली हैं। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
इस दौरान भाजपा की रेखा रानी दिचाऊं कलां से 5637 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। साथ ही चांदनी चौक वार्ड में भाजपा उम्मीदवार सुमन गौर गुप्ता को 7,825 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा ने 6,643 वोट प्राप्त किए, जबकि द्वारका बी सीट से भाजपा की मनीषा देवी जीत दर्ज कर ली है। शालीमार बाग वार्ड में भाजपा ने और भी ज्यादा मजबूत प्रदर्शन किया। इस सीट से भाजपा की अनीता जैन को 16,843 वोट मिले, जो इस उपचुनाव में सबसे बड़े अंतर वाली जीतों में से एक है।
वहीं दक्षिण पुरी वार्ड में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। आप उम्मीदवार राम स्वरूप कनौजिया ने 12,372 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा की रोहिणी 10,110 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
रिजल्ट के मुताबिक संगम विहार वार्ड में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश चौधरी को 12,766 वोट मिले, जबकि भाजपा के सुभ्रजीत गौतम 9,138 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ये जीत कांग्रेस के लिए एक लंबे अंतराल के बाद बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला परिणाम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- उपचुनाव: सात राज्यों की आठ सीटों के भी आए नतीजे, अंता में कांग्रेस की भारी जीत
इसके अलावा एमसीडी उपचुनाव में इस बार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआइएफबी) ने भी एक सीट पर बढ़त बनाकर सबका ध्यान खींचा है। यह बढ़त बताती है कि कुछ वार्डों में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्रीय नेताओं का प्रभाव भी गहरा है।
38.51 प्रतिशत वोटिंग
30 नवंबर को एमसीडी के 12 वार्ड में उपचुनाव हुए थे। यह शाम को 5:30 बजे तक चले चुनाव में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग 580 बूथों पर हुई। यहां पर 26 महिलाओं समेत 51 प्रत्याशी मैदान में मौजूद थे। ये सीटें उन काउंसलरों ने खाली की थी जो असेंबली और पार्लियामेंट में चुने गए थे। चांदनी महल में सबसे अधिक 55.93 प्रतिशत वोटिंग हुई। अभी, 250 मेंबर वाली एमसीडि हाउस में भाजपा के 116 काउंसलर हैं। आप के 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के आठ काउंसलर हैं।




















