दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं यमुना, पलायन तेज

जलस्तर

आरयू वेब टीम। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी का जलस्तर आज शाम छह बजे 206 मीटर पर पहुंच सकता है। यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है, वार्निंग अलर्ट 204.5 मीटर पर किया जाता है।

वहीं नदी के बढ़ते स्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग हरकत में आ गया है। यमुना नदी के आसपास बसे इलाकों से लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी जा रही। दरसअल, दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब घोषित की जाती है। जब हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक को पार कर जाती है।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश से चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात, कई इलाके डूबे, स्कूल-कॉलेज बंद

फिलहाल 11 अगस्त से रोजाना तीन लाख क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ आ रहा, इसलिए डूब क्षेत्र और बाढ़ संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है। दिल्ली के खेल गांव स्थित खेतों में पानी भरने से कई लोग एनएच-24 के फुटपाथ पर आ गये हैं। यमुना पर लोहे के पुल से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- सात जुलाई तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में होगी रुक-रुककर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट