देश में कोरोना ने एक दिन में ली 714 लोगों की जान, 89 हजार से अधिक मिले संक्रमित

कोरोना की दूसरी लहर
(फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। भारत में कोरोना की दूसरी लहर भयावह रूप लेती जा रही। शनिवार को इस साल के अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 89,129 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जबकि इसी अवधी में साल के सबसे ज्यादा 714 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के दैनिक मामलों में ये संख्या रिकॉर्ड तोड़ है।

शनिवार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 89,129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हो गई है। वहीं 714 मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,64,110  पर पहुंच गया है। देश में एक्टिव केसों की बात की जाए तो ये संख्या 6,58,909 है, जबकि डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 हो गई है।

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना मरीजों की संख्‍या 73 लाख के पार, 24 घंटें में 67 हजार से अधिक संक्रमित, 680 की मौत

वहीं बीते 24 घंटे में 44,202 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 7,30,54,295 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। देश में दो अप्रैल को भी में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आए थे। भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस को लेकर फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर चल रही है, लेकिन लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल विचार नहीं किया गया है।

केजरीवाल ने केंद्र से राज्यों को बड़े स्तर पर टीकाकरण चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में दुनियाभर में भारत तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने माना दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर, लेकिन लॉकडाउन लगाने पर नहीं कर रहे विचार