मिजोरम रैली: PM का कांग्रेस पर हमला, देश समझ चुका इनकी फूट डालो-शासन करो की नीति

फूट डालो
लुंगलेई में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री।

आरयू वेब टीम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार के दौरान लुंगलेई में रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि लोग कांग्रेस की प्राथमिकता नहीं। देश अब कांग्रेस की फूट डालो और शासन करो की नीति को समझ चुका है। यही कारण है कि अब वे कुछ ही राज्यों तक सीमित रह चुके हैं।

वहीं बीजेपी के बारे में बोलने के साथ ही ‘एक बार फिर सबका साथ सबका विकास’ का नारा दोहराते हुए मोदी बोले कि भाइयों और बहनों भाजपा सिर्फ और सिर्फ देश के विकास के लिए काम कर रही है। हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास करना है। हम मिजो समाज को संविधान में मिले अधिकारों की भी रक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार ने सौ करोड़ रुपए का फंड किया मंजूर: मोदी

वह इतने पर ही नहीं रुके पीएम ने आगे कहा कि आपको याद होगा, कुछ महीने पहले कांग्रेस नेताओं ने पूर्वोत्तर के परम्परागत परिधान का अपमान किया था। पूर्वोत्तर के विभिन्न स्थानों पर मुझे जो परिधान दिए गए, उन्होंने उन्हें ‘अजीबोगरीब’ बताया था, वो जब यहां आते हैं, तो काफी कुछ बोलते हैं, लेकिन उनकी असलियत यह है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “पिछले चार साल में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारतीय संस्कृति तथा परम्पराओं को दूर-दूर तक प्रसारित करने तथा उन्हें पहचान दिलाने के लिए काम किया है, लेकिन मुझे गहरा दुःख होता है, जब मैं कांग्रेस के नेताओं को उन्हीं परम्पराओं का अपमान करते हुए देखता हूं।”मिरोजम से लेकर मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक, उसकी यही कहानी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरापों से घिरी अपनी सरकार को बचाने के लिए यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है।

मोदी ने आगे कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। भाजपा नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए समर्पित है। विशेषतौर पर कनेक्टिविटी, हाईवे, रेलवे, एयरवे, वॉटरवे और आईवे पर हमारा फोकस है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में बोले मोदी, कांग्रेस ने 50 साल झूठ बोलकर देश को किया गुमराह