संत गाडगे से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री ने चलायी देश भर में स्‍वच्‍छता की मुहिम: स्वतंत्र देव

संत गाडगे
दीप प्रज्‍जवलित कर संत गाडगे को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रदेश अध्यक्ष साथ में अन्य‍।

आरयू ब्‍यूरो, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को वाराणसी के राजा चेतसिंह किला में आयोजित संत गाडगे के 144 वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के इस संत ने स्वच्छता का संदेश दिया। पीएम मोदी ने संत गाडगे से प्रेरणा ली और देशभर में स्वच्छता की मुहिम चलाया।

उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि संत गाडगे समाज सुधारक थे। वे 20वीं शताब्दी के समाज सुधारकों में अग्रगण्य हैं। गाडगे जी ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। ऐसे संत सामाजिक समरसता के प्रतीक है। वे निष्काम कर्म योगी थे। सामाजिक कल्याण का काम भिक्षा मांग कर किया। धर्मशालाएं बनवाईं। कम आयु में आधी रात को गृह त्याग कर समाज सेवा की ओर अग्रसर हो गए थे। उन्होंने गांव-गांव में स्वच्छता की अलख जगाई। सफाई से लोगों की सामाजिक सोच बदल जाती है। स्वच्छता अभियान चलाया। शाम को कीर्तन के माध्यम से सामाजिक सुधार की प्रेरणा देते थे।

यह भी पढ़ें- श्रद्धांजलि अर्पित कर शिवपाल ने कहा, भदंत गलगेदर ने किया मानवीय मूल्‍यों को मजबूत

उन्‍होंने आगे कहा कि गाडगे बाबा ने सामाजिक असमानता की जमकर खिलाफत की थी। संत गाडगे ने जातिवाद, छुआछुत, ऊंच-नीच, अन्याय एवं भेदभाव के विरुद्ध सामाजिक क्रांति की शुरुआत की थी। वे यातनाएं सहने के बाबजूद भी अपने सुधारवादी रास्ते से पीछे नहीं हटे। साथ ही स्वतंत्र देव प्रधानमंत्री के बारे में बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देवतुल्य व्यक्ति हैं।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष वाराणसी विद्यासागर राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, रजनीश कन्नौजिया एवं रमेश चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।