बाराबंकी में बोलीं प्रियंका, किसानों के लिए नहीं उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के लिए है मोदी सरकार के पास पैसा, रोड-शो भी किया

देवा शरीफ
बाराबंकी में रोड-शो करतीं प्रियंका गांधी।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ/बाराबंकी उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार को देवा शरीफ दरगाह पहुंची और चादर चढ़ाकर दुआएं मांगी। इस दौरान प्रियंका ने दरगाह परिसर में मौजूद जायरीनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और कहा कि जो रब है, वही राम है।

यह भी पढ़ें- से प्रियंका नहीं, अजय राय लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने गोरखपुर सीट से भी किया उम्‍मीदवार घोषित

वहीं प्रियंका ने बाराबंकी के यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉपर बने शिवम कुमार, तनुज विश्‍वकर्मा को बधाई भी दी। बाराबंकी की तहसील फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दो महीने से प्रदेश का दौरा कर रही हूं, लोगों ने हमें अपनी पीड़ा बताई है। किसान कर्ज में डूब रहा है, लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

देवा शरीफ
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जनता के बीच नहीं, विदेशी दौरों पर रहते हैं ज्‍यादा: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार ने बड़े-बड़े वादे जो किए, लेकिन कुछ काम नहीं किया। ना तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और ना ही विकास दिखा है। प्रियंका ने हमला जारी रखतेे हुए कहा कि किसानों की बीमा का लाभ उद्योगपति को मिल रहा है। किसानों का कर्ज माफ करने के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के लिए पैसा है।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

वही जनसभा के बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्‍मीदवार के पक्ष में बाराबंकी में रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों और जनता का जनसैलाब उमड़ा। रास्‍ते भर समर्थकों ने जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाएं। वहीं अपने बीच प्रिंयका को पाकर बाराबंकी की जनता ने भी प्रसन्‍नता जाहिर की। लोगों में जहां प्रियंका से हाथ मिलाने की होड़ रही। वहीं छतों व बरामदों पर जमा महिलाओं ने प्रियंका के ऊपर फूल-माला बरसाकर उनका अपने शहर में वेलकम किया। इस दौरान प्रियंका भी लोगों से सहज भाव से मिलती नजर आयीं।

 

यह भी पढ़ें- BJP सरकार ने अनुदेशकों को धोखा देकर किया खुदकुशी के लिए मजबूर: प्रियंका गांधी