धुंध की चादर से ढ़की राजधानी, आंखों में जलन और सांसों में जकड़न से लोग परेशान

राजधानी में धुंध

आरयू वेब टीम। सर्दी के आगमन के साथ-साथ खराब वायु गुणवत्ता के साथ दिल्ली आज स्मॉग की चपेट में आ गई। जिससे राजधानी धुंध की चादर से ढ़क गई है। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 332 होने के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। प्रदूषण के चलते लोगों के गले में खरास, आंखों में जलन व सांसों में जकड़ने जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

बोर्ड के अनुसार शनिवार को हवाओं के रुख में बदलाव होगा और यह दक्षिण-पूर्व/उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। सुबह हल्की धुंध छाए रहेगी। रविवार को हवाओं के रुख में बदलाव होगा और यह उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव से प्रदूषण स्तर में सुधार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- राजधानी में जहरीले धुएं-धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, जनता को सांस लेने में हो रही दिक्कत

वहीं शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक धुंध छाए रहने की उम्मीद है। वहीं तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत पूरी यूपी में धुंध के बीच बारिश से बढ़ी गलन, 26 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान