सावन के व्रत की डाइट में शामिल करें आम, बनाएं ये आसान रेसिपी

आम की रेसिपी
मैंगो कुल्फी

आरयू वेब टीम। सोमवार से शुरू हुए सावन माह के साथ ही व्रतों का सिलसिला शुरू हो गया है। व्रत में लोग फलों का सेवन खूब करते हैं। ऐसे में आप आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आम से आप अलग-अलग रेसिपी में शामिल करके खा सकते हैं। तो, आइए हम आपको आम की ऐसी ही कुछ रेसिपी बताते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इन्हें बनाने में आपको ज्यारा समय भी नहीं लगेगा।

पके आम की रेसिपी-
मैंगो कुल्फी

व्रत में कई बार मैंगो कुल्फी खाने का मन होता है। इसके लिए आपको दूध, हल्का मावा और आम पकाकर इसमें थोड़ा सा नारियल क्रश कर मिला लें। इसके बाद इसे सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें। चार से पांच घंटे में जब ये सेट हो जाए तो आप इस आराम से बैठकर खाएं।

मैंगो ओट्स दलिया

मैंगो ओट्स दलिया बनाने के लिए ओट्स को पहले थोड़े से दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद आम को पीस लें और इसकी प्यूरी बना लें। इसके बाद पहले दूध में ओट्स को पका लें और थोड़ा चीनी मिला लें। इसके बाद जब ओट्स पक जाए तो इसमें आमरस मिलाएं। हल्का सा पकाएं और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसका सेवन करें।

आमरस

आमरस को आप कभी भी व्रत में खा सकते हैं। आपको करना ये है कि आम का रस निकाल लें और इसे फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब भी आपको भूख लगे आप इस आमरस को निकाल कर खा सकते हैं। इसे आप रोटी और पराठे जैसी चीजों के साथ भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन काजू व कोको पाउडर से बनाएं टेस्टी ऑरेंज बाइट बर्फी
आम्रखंड

आम्रखंड बनाने के लिए पहले आप आम को कुछ दरदरा करके पीस लें। अब इसमें आप दो चीजें मिला सकते हैं। पहले तो आप इसमें दही मिला सकते हैं। दूसरा, आप इसमें गाढ़ा पका दूधा मिला सकते हैं खासकर इसकी मलाई। अब तीनों को आराम से मिलाकर एक गाढ़ा टेक्सचर तैयार कर लें। थोड़ा सा ड्राई फ्रूट मिलाएं और फिर इसे फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें- मैगी को अधिक डिलिशियस बनाती है चीज, जानिए रेसिपी