भाजपा ने हमसे पहले बात की होती तो करते द्रौपदी मुर्मू का समर्थन: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

आरयू वेब टीम। देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। भाजपा और विपक्ष दोनों राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को तय कर लिया है और उनका नामांकन भी दाखिल हो चुका है। वहीं शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनी गई आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ममता ने कहा कि, “भाजपा ने हमसे पहले बात की होती तो हम द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकते थे। अगर भाजपा ने सूचित किया होता कि वे एक आदिवासी महिला को उम्मीदवार के रूप में दे रहे हैं तो हम समर्थन करते, हम चाहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव शांति से हो।”

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

साथ ही कहा कि दुखी महसूस कर रही हूं, लेकिन द्रौपदी मुर्मू की स्थिति ज्यादा बेहतर है। हम भी उनका समर्थन कर सकते थे अगर भाजपा ने चर्चा की होती, लेकिन अब मुझे वही करना होगा जो पूरा विपक्ष करने का फैसला करेगा। गौरतलब है कि देश में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा एवं 18 जुलाई को मतदान होने है, राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे। वोटिंग होने के बाद मतगणना के लिए 21 जुलाई फाइनल की गई है।

वहीं बात करें द्रौपदी मुर्मू की तो वो भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। उन्होंने भाजपा को साल 1997 में ज्वाइन किया था और इसके बाद कई बड़े पदों को संभाल चुकी हैं। इसके अलावा यदि वे राष्ट्रपति चुनाव में सफल रहती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

यह भी पढ़ें- NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने दी ‘जेड प्लस’ की सुरक्षा