UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, यूपी में घोषित किया राजकीय अवकाश

राष्ट्रपति शेख खलीफा

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के अबू धाबी में निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में आज 14 मई को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने दुबई के शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर उनके परिवारीजन के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। उत्तर प्रदेश में आज राजकीय अवकाश घोषित करने के कारण योगी ने गोरखपुर दौरे पर आज के अपने सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही आज प्रदेश में कहीं पर कोई सरकारी आयोजन नहीं हुआ।

गोरखपुर दौरे पर शनिवार को दिन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दुबई के शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर राजकीय अवकाश की घोषणा करने के साथ ही गहरा शोक भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- भारत रत्‍न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित, राष्ट्रपति समेत देश की तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि गोरखपुर दौरे पर आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामगढ़ ताल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करना था। इसके साथ ही उनके गोरखपुर दौरे पर आज 21 परियोजनाओं के शिलान्यास का भी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। गोरखपुर दौरे पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 11 बजे आज की सभी योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश के सीनियर जर्नलिस्‍ट कमाल खान ने एकाएक दुनिया को कहा अलविदा, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर