• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home Lucknow फेसबुक अकाउंट बहाल होने पर अखिलेश का तंज, ‘वयस्क यौन शोषण व...
  • Lucknow
  • Other Top News
  • RU Alert
  • State
  • Topnews

फेसबुक अकाउंट बहाल होने पर अखिलेश का तंज, ‘वयस्क यौन शोषण व हिंसा’ को लेकर थी आपत्ति

By
RU
-
October 11, 2025
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
फेसबुक अकाउंट बहाल
मीडिया से बात करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। फेसबुक पेज खुलने के बाद अखिलेश यादव ने पहली पोस्‍ट लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कोड को लिखकर किया, जिसमें लिखा ‘सम्‍पूर्ण क्रांति से मेरा तात्‍पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्‍यक्ति को सत्‍ता के शिखर पर देखना है।’ साथ ही सपा मुखिया ने फेसबुक अकाउंट ब्‍लाक होने के कारणों पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वयस्क यौन शोषण व हिंसा’ को लेकर आपत्तियां थी।

वहीं मेटा (फ़ेसबुक) द्वारा अकाउंट सस्पेंड किए जाने और अब बहाल होने  पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में  कहा, “मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि कुछ आपत्तियां थीं। मुझे बताया गया कि आपत्ति ‘वयस्क यौन शोषण और हिंसा’ को लेकर थी। जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली, तो उसमें बलिया की एक महिला से जुड़ी पोस्ट थी, एक पत्रकार की हत्या से जुड़ी पोस्ट थी। इसमें गलत क्या था? हम समझ गए हैं कि जितना जमीन पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही सफल होगी और इसलिए हम जमीन पर ही काम करेंगे।”

इसके अलावा अकाउंट बहाल होने पर एसपी प्रवक्ता दीपक रंजन ने सोशल मीडिया पेज के निलंबन और बाद में उसके बहाल होने की पुष्टि की। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे अभी तक पता नहीं है कि इसे बहाल किया गया है या नहीं, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि इस निलंबन के पीछे कौन था? यह कृत्य लोकतांत्रिक राय और सच्चाई को अवरुद्ध करने का एक स्पष्ट प्रयास था।’’

यह भी पढ़ें-अखिलेश का मायावती पर पलटवार, भाजपा-बसपा के बीच जारी है साठगांठ

गौरतलब है कि एसपी प्रमुख के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को शुक्रवार शाम करीब छह बजे निलंबित किया गया। अखिलेश इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते हैं। इसकी जानकारी जैसे ही सपा नेताओं को लगी तो भाजपा पर आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट को निलंबित कर हर विरोधी आवाज को दबाने के लिए अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश कर रही है।

वहीं सरकार पर लग रहे आरोपों पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अकाउंट ब्लॉक करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। वैष्णव ने कहा, “अखिलेश यादव के अकाउंट से एक अपमानजनक पोस्ट किया गया था और फेसबुक ने अपनी नीतियों के अनुसार उसे ब्लॉक कर दिया।”

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा, झूठे हैं योगी सरकार के दावे, महिलाओं के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाएं
  • TAGS
  • #AkhileshYadav
  • Restore Facebook Account
  • SAPA
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsभाजपा को झटका दे विधायक मिश्रीलाल ने छोड़ी पार्टी, कहा ‘ गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी है BJP’
Next Newsयूपी में पराली जलाने वाले किसानों पर लगेगा भारी जुर्माना, सीएम योगी ने दिए निर्देश, सैटेलाइट से DM करेंगे निगरानी
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

अखिलेश यादव
Lucknow

ईरानी युद्धपोत डुबाने पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर अखिलेश ने कहा, स्‍पेशल डर से बंधी ‘घिग्घी’

अखिलेश यादव
Lucknow

अखिलेश ने कहा, मतदाताओं को नोटिस भेजना ‘नोटबंदी’ के बाद है भाजपा सरकार का ‘वोटबंदी’ अभियान

अखिलेश यादव
Lucknow

अखिलेश ने कहा गलती हुई, मुझे रामभद्रचार्य को भेजना चाहिए था जेल

Other Top News

अखिलेश यादव

ईरानी युद्धपोत डुबाने पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर अखिलेश ने कहा, स्‍पेशल डर...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अमेरिका द्वारा हमला कर श्रीलंका के दक्षिणी छोर पर ईरानी युद्धपोत को 'डुबा देने' पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव...
किसान पथ

किसान पथ पर SUV ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, बेटी...

​आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ के किसान पथ पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी की बाइक से...
तेजस्वी का तंज

भाजपा ने नीतीश कुमार का हाइजैक कर किया JDU खत्म करने की साजिश: तेजस्वी...

आरयू वेब टीम। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर...
लखनऊ में गर्मी

मार्च के पहले हफ्ते में ही तेजी से चढ़ने लगा पारा, यूपी में बढ़ी...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। होली के दिन...
नीतीश कुमार

आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटेंगे नीतीश कुमार, कहा ‘इच्छा पूरी करने...

आरयू वेब टीम। नीतीश कुमार ने बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा सांसद बनकर दिल्ली जाने की चर्चा को खुद कन्फर्म कर दिया...
कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, मनु सिंघवी समेत कई...

आरयू वेब टीम। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट...
Recent Posts
  • ईरानी युद्धपोत डुबाने पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर अखिलेश ने कहा, स्‍पेशल डर से बंधी ‘घिग्घी’ March 5, 2026
  • किसान पथ पर SUV ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर March 5, 2026
  • भाजपा ने नीतीश कुमार का हाइजैक कर किया JDU खत्म करने की साजिश: तेजस्वी यादव March 5, 2026
  • मार्च के पहले हफ्ते में ही तेजी से चढ़ने लगा पारा, यूपी में बढ़ी गर्मी March 5, 2026
  • आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटेंगे नीतीश कुमार, कहा ‘इच्छा पूरी करने जा रहा राज्यसभा’ March 5, 2026
  • राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, मनु सिंघवी समेत कई नाम शामिल March 5, 2026
Pages
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

अखिलेश यादव
Lucknow

ईरानी युद्धपोत डुबाने पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर अखिलेश ने कहा, स्‍पेशल डर से बंधी ‘घिग्घी’

किसान पथ
Crime

किसान पथ पर SUV ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर

तेजस्वी का तंज
National

भाजपा ने नीतीश कुमार का हाइजैक कर किया JDU खत्म करने की साजिश: तेजस्वी यादव

लखनऊ में गर्मी
Lucknow

मार्च के पहले हफ्ते में ही तेजी से चढ़ने लगा पारा, यूपी में बढ़ी गर्मी

नीतीश कुमार
National

आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटेंगे नीतीश कुमार, कहा ‘इच्छा पूरी करने जा रहा राज्यसभा’

कांग्रेस
National

राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, मनु सिंघवी समेत कई नाम शामिल

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-25 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
केशव मौर्या

हजारों करोड़ के घोटाले के लिए शुरू हुई मेट्रो और एक्‍सप्रेस-वे:...

खतरनाक लोग

अखिलेश ने कहा, सत्‍ता में खतरनाक लोग, जनता पर भरोसा लोकतंत्र...

सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर विधानसभा के...

राजेन्द्र चौधरी

जनहित के कामों को तलाक देकर तलाक-तलाक की रट लगाए है...

झूठी बयानबाजी

बिजली कटौती से जनता कर रही त्राहि-त्राहि, झूठी बयानबाजी से योगी...