• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home Lucknow फेसबुक अकाउंट बहाल होने पर अखिलेश का तंज, ‘वयस्क यौन शोषण व...
  • Lucknow
  • Other Top News
  • RU Alert
  • State
  • Topnews

फेसबुक अकाउंट बहाल होने पर अखिलेश का तंज, ‘वयस्क यौन शोषण व हिंसा’ को लेकर थी आपत्ति

By
RU
-
October 11, 2025
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
फेसबुक अकाउंट बहाल
मीडिया से बात करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। फेसबुक पेज खुलने के बाद अखिलेश यादव ने पहली पोस्‍ट लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कोड को लिखकर किया, जिसमें लिखा ‘सम्‍पूर्ण क्रांति से मेरा तात्‍पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्‍यक्ति को सत्‍ता के शिखर पर देखना है।’ साथ ही सपा मुखिया ने फेसबुक अकाउंट ब्‍लाक होने के कारणों पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वयस्क यौन शोषण व हिंसा’ को लेकर आपत्तियां थी।

वहीं मेटा (फ़ेसबुक) द्वारा अकाउंट सस्पेंड किए जाने और अब बहाल होने  पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में  कहा, “मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि कुछ आपत्तियां थीं। मुझे बताया गया कि आपत्ति ‘वयस्क यौन शोषण और हिंसा’ को लेकर थी। जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली, तो उसमें बलिया की एक महिला से जुड़ी पोस्ट थी, एक पत्रकार की हत्या से जुड़ी पोस्ट थी। इसमें गलत क्या था? हम समझ गए हैं कि जितना जमीन पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही सफल होगी और इसलिए हम जमीन पर ही काम करेंगे।”

इसके अलावा अकाउंट बहाल होने पर एसपी प्रवक्ता दीपक रंजन ने सोशल मीडिया पेज के निलंबन और बाद में उसके बहाल होने की पुष्टि की। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे अभी तक पता नहीं है कि इसे बहाल किया गया है या नहीं, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि इस निलंबन के पीछे कौन था? यह कृत्य लोकतांत्रिक राय और सच्चाई को अवरुद्ध करने का एक स्पष्ट प्रयास था।’’

यह भी पढ़ें-अखिलेश का मायावती पर पलटवार, भाजपा-बसपा के बीच जारी है साठगांठ

गौरतलब है कि एसपी प्रमुख के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को शुक्रवार शाम करीब छह बजे निलंबित किया गया। अखिलेश इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते हैं। इसकी जानकारी जैसे ही सपा नेताओं को लगी तो भाजपा पर आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट को निलंबित कर हर विरोधी आवाज को दबाने के लिए अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश कर रही है।

वहीं सरकार पर लग रहे आरोपों पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अकाउंट ब्लॉक करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। वैष्णव ने कहा, “अखिलेश यादव के अकाउंट से एक अपमानजनक पोस्ट किया गया था और फेसबुक ने अपनी नीतियों के अनुसार उसे ब्लॉक कर दिया।”

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा, झूठे हैं योगी सरकार के दावे, महिलाओं के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाएं
  • TAGS
  • #AkhileshYadav
  • Restore Facebook Account
  • SAPA
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsभाजपा को झटका दे विधायक मिश्रीलाल ने छोड़ी पार्टी, कहा ‘ गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी है BJP’
Next Newsयूपी में पराली जलाने वाले किसानों पर लगेगा भारी जुर्माना, सीएम योगी ने दिए निर्देश, सैटेलाइट से DM करेंगे निगरानी
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

अखिलेश यादव
Lucknow

बोले अखिलेश, ‘बारिश नहीं, शहरों में जलभराव की मेन वजह भाजपाई भ्रष्टाचार’

आजम खान
Lucknow

अब पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के कार्यकाल के दौरान जल निगम में हुए कामों की ED करेगी जांच, मांगी योगी सरकार से डिटेल

अखिलेश यादव
Lucknow

निवेश का झूठा प्रचार करती है भाजपा सरकार, अखिलेश ने साधा योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना

Other Top News

सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, ये घटनाएं कानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों...

आरयू वेब टीम। दिल्ली के आस्था कुंज में गैंगरेप की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट...
अखिलेश यादव

बोले अखिलेश, ‘बारिश नहीं, शहरों में जलभराव की मेन वजह भाजपाई भ्रष्टाचार’

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। कई दिनों से हो रही बारिश के बाद हुए भीषण जलजमाव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
एलएनजी ट्रेन

साबरमती की पटरी पर दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई...

आरयू वेब टीम। देश की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस से चलने वाली ट्रेन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात की...
सीजेपी

स्‍कूल अभियान के बीच CJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, आशुतोष ने...

आरयू वेब टीम। इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी असम में स्कूलों की स्थिति और एसआइआर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को...
मायावाती

मायावती का BSP में फेरबदल, तीन सेक्टर में बांटी जिम्मेदारी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राष्ट्रीय स्तर पर बसपा को तीन सेक्टर में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को राज्यों की जिम्मेदारी...
सीएम योगी

अब CM योगी ने लगाया आरोप, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे विपक्षी दल

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। योगी ने ईवीएम...
Recent Posts
  • दिल्ली गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, ये घटनाएं कानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों की विफलता को करती है उजागर September 28, 2026
  • बोले अखिलेश, ‘बारिश नहीं, शहरों में जलभराव की मेन वजह भाजपाई भ्रष्टाचार’ September 27, 2026
  • साबरमती की पटरी पर दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी September 27, 2026
  • स्‍कूल अभियान के बीच CJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, आशुतोष ने सीएम हिमंता बिस्वा पर लगाए गंभीर आरोप September 27, 2026
  • मायावती का BSP में फेरबदल, तीन सेक्टर में बांटी जिम्मेदारी September 27, 2026
  • अब CM योगी ने लगाया आरोप, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे विपक्षी दल September 27, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

सुप्रीम कोर्ट
National

दिल्ली गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, ये घटनाएं कानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों की विफलता को करती है उजागर

अखिलेश यादव
Lucknow

बोले अखिलेश, ‘बारिश नहीं, शहरों में जलभराव की मेन वजह भाजपाई भ्रष्टाचार’

एलएनजी ट्रेन
National

साबरमती की पटरी पर दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

सीजेपी
National

स्‍कूल अभियान के बीच CJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, आशुतोष ने सीएम हिमंता बिस्वा पर लगाए गंभीर आरोप

मायावाती
Lucknow

मायावती का BSP में फेरबदल, तीन सेक्टर में बांटी जिम्मेदारी

सीएम योगी
Lucknow

अब CM योगी ने लगाया आरोप, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे विपक्षी दल

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
संजीत यादव

अखिलेश से मिले संजीत यादव के परिजन, कहा लाश बरामद करने...

जयप्रकाश नारायण

JP को याद कर बोले अखिलेश, मालिश कराने वालों के साथ...

राम नाम सत्‍य

अखिलेश का BJP पर हमला, अराजकता की गिरफ्त में पूरा प्रदेश,...

शिवपाल यादव योगी आदित्‍यनाथ

विधानसभा में शिवपाल का योगी को सीधा जवाब, “अखिलेश के चाचा...

युवाओं के अभियान

#17Baje17Minute: युवाओं के अभियान को मिला सपा का साथ, बेरोजगारी के...