दाऊद का करीब व मुंबई बम धमाके का आरोपित फारूक टकला को CBI ने दबोचा

फारूक टकला

आरयू वेब टीम। 

1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के आरोपित और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी फारूक टकला सीबीआइ के हत्‍थे चढ़ गया है। सीबीआइ की टीम ने उसे दुबई में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे मुंबई लाया गया है।

बताया जा रहा है कि जहां उसे मुंबई के टाडा अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले फारुख टकला को पूछताछ के लिए सीबीआइ के दफ्तर में ले जाया गया। 1993 ब्लास्ट के बाद पुलिस और तमाम एजेंसियों को फारूख टकला की लंबे समय से तलाश थी। 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- नीलाम हो गई दाऊद की संपत्तियां, जानें किसने और कितने में खरीदा

बताते चलें कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 सीरियल धमाके हुए थे। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सरकारी अनुमान में इन धमाकों में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में दाऊद पर शिकंजा, जब्‍त हुई 4000 करोड़ की संपत्ति

इसी मामले में साल 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई थी। जिसमें मुंबई हमले के मास्टर माइंड टाइगर मेमन के भाई याकूब मेमन को 2015 में फांसी हुई थी। वहीं आतंकी दाऊद इब्राहिम 1993 से फरार है।