आरयू वेब टीम। फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे खेल मंत्री ने अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया है। खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्ताफा भेजा है। सीएम को लिखे पत्र में बिस्वास ने कहा कि वह इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं।
जिसके बाद टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने मंत्री के पत्र को सार्वजनिक किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार ने युवा भारती स्टेडियम में मेस्सी के आगमन के बाद मचे हंगामे की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गठित इस आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति असीम कुमार रॉय कर रहे हैं। आयोग ने मंगलवार को नबन्ना में हुई घटना पर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम का मुख्य आयोजक गिरफ्तार, निराश फैंस का पैसा होगा वापस
वहीं लियोनेल मेस्सी इवेंट में अफरा-तफरी और तोड़फोड़ के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने डीजीपी राजीव कुमार, बिधाननगर के सीपी मुकेश कुमार, युवा मामले और खेल विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इवेंट के दिन अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों में कथित लापरवाही के लिए डीसीपी अनीश सरकार (आइपीएस) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इस मामले की पूरी जांच के लिए आइपीएस अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है।




















