आरयू ब्यूरो, लखनऊ। गोमतीनगर के फन मॉल में शुक्रवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आज दोपहर छत से धुआं उठता देख आस-पास के लोगों ने फन मॉल प्रबंधन को जानकारी दी। माॅल प्रबंधन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मॉल मुताबिक छत पर बिजली के तार में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। पास में पड़ी प्लास्टिक की शीट आग की चपेट में आने से लपटें और धुंआ निकलने लगा। इस संबंध में एफएसओ गोमतीनगर ने बताया कि आग मॉल की छत पर रखे सामान में लगी थी। जिससे समय रहते बुझा लिया गया। आग छत पर होने से मॉल में कोई नुकसान नहीं हुआ। गोमतीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल क्रिएट नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- खिलौने के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला
वहीं घटना के विषय में इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि छत पर आग होने से कोई दिक्कत नहीं हुई। लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोग कुछ समझते उससे पहले आग को बुझा लिया गया।
यह भी पढ़ें- रहीमनगर में मैट्रेस शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख