इस गंभीर बीमारी से जूझ रही एक्ट्रेस किरण खेर, पति अनुपम खेर ने दी जानकारी

एक्ट्रेस किरण खेर

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक में अपना सफर तय करने वाली एक्ट्रेस किरण खेर गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं। दरअसल, किरण खेर को ब्लड कैंसर है और इस समय वह मुंबई में रह कर अपना इलाज करवा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद उनके पति अनुपम खेर दी।

अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि इन दिनों उनका इलाज करा रहे हैं। उन्हें यकीन है कि वह से ज्यादा मजबूत बनकर आएंगी। अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में फैंस से अनुरोध किया कि वह अपनी दुआएं और प्यार किरण खेर को देते रहें, जिससे वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

यह भी पढ़ें- अनुपम खेर की मां, भाई समेत परिवार के चार सदस्‍य मिले कोरोना संक्रमित  

अनुपम खेर  ने अपने ट्वीट में बताया है, ‘अफवाहें फैलने से पहले मैं और सिकंदर आपको बताना चाहते हैं कि किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा है, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। उनका इस समय इलाज चल रहा है, और हमें पूरी उम्मीद है कि वह इससे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ उबरकर आएंगी। हमारी खुशकिस्मती है कि उनका इलाज बेहतरीन डॉक्टर कर रहे हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि वो हमेशा से फाइटर रही हैं और हालात से मजबूती से लड़ती हैं। वह बड़े दिल वाली रही हैं इसलिए ढेर सारे लोगों का प्यार उन्हें मिलता है। आप उनको अपना प्यार भेजते रहना और उनके लिए दुआ करना। वो रिकवरी की राह पर है और हम हर किसी का प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर को भी हुआ कोरोना, खुद को घर में ही किया आइसोलेट