अखिलेश का हमला, गंगा सफाई के नाम पर मोदी सरकार ने दिया धोखा, संत की हो गई मौत

गंगा सफाई
राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्‍प अर्पित करते अखिलेश यादव साथ में अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। राम मनोहर लोहिया के बताए संघर्ष के रास्‍तों पर सपा चल रही है।  सपा ने कभी भी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की, बल्कि गरीबी, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। जब भी सपा की सरकार बनीं तो लोहिया के सपनों को पूरा करने का काम किया गया।

ये बातें शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया की पुण्‍यतिथि के मौके पर यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में उनको याद करने के बाद कही। पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा ने विकास का रास्ता रोक दिया। मोदी और योगी सरकार ने कोई काम नहीं किया है। प्रदेश सरकार तो हमारी सरकार के कामों को अपना बताने में ही पूरा समय गुजार रही है।

यह भी पढ़ें- 22 जून से गंगा सफाई के मुद्दे पर अनशन पर बैठे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का निधन, PM मोदी को लिखा था पत्र

अखिलेश ने गंगा के लिए अनशन कर रहे पर्यावरणविद् जीडी अग्रवाल के निधन को लेकर भी मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने गंगा सफाई के नाम पर धोखा दिया है। एक संत की अनशन के दौरान मौत हो गई। गंगा मैया धोखा देने वाले को माफ नहीं करेंगी।

लिया भाजपा के संपूर्ण सफाए का संकल्प

अखिलेश ने कल जय प्रकाश नारायण की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मंच पर आने का उल्लेख करते हुए कहा कि जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। अब हम लोगों ने भाजपा के संपूर्ण सफाए का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा जनता जाग गई है, उसे बस चुनाव का इंतजार है। जनता भाजपा के धोखे व बहकावे में नहीं आएगी और उसका पूरा सफाया करके ही दम लेगी।

यह भी पढ़ें- लोकनायक की जयंती पर सपा मुख्‍यालय पहुंचें भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न व पूर्व मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने मोदी सरकार को लेकर कहीं ये बड़ी बातें

किस बात का आंकलन करने फ्रांस गई है रक्षामंत्री

इस दौरान अखिलेश ने राफेल डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर भाजपा सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। साथ ही सपा अध्‍यक्ष ने पूछा कि जब राफेल डील सही हैं तो रक्षा मंत्री फ्रांस में किस बात का आंकलन करने गई हैं।

यह भी पढ़ें- विवेक के परिजनों को संत्‍वाना देकर बोले अखिलेश, CM-डिप्‍टी सीएम पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो तो और क्‍या होगा

कार्यक्रम में सपा के वरिष्‍ठ नेता अहमद हसन, आरके चौधरी, सुशीला सरोज, एसआरएस यादव, लीलावती कुशवाहा, मीरा वर्धन, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्रा, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, नफीस अहमद, गौरव दुबे, अनुराग यादव, जावेद आब्दी, फाकिर सिद्दीकी, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, विजय सिंह, अशोक यादव ‘देव‘, सागर धानुक, जयसिंह जयंत, चंद्रिका पाल, गीता पाण्डे, अजीत प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, रूबी खान, मुन्नी पाल, रामप्रकाश यादव, राजेश कुमार गूजर मौजूद रहें।