• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home International Grok का गलत इस्तेमाल व अश्लील कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा भारी, बैन...
  • International
  • National
  • Other Top News
  • RU Alert
  • Topnews

Grok का गलत इस्तेमाल व अश्लील कंटेंट पोस्ट करना पड़ेगा भारी, बैन हो जाएगा X अकाउंट

By
RU
-
January 4, 2026
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
एलन मस्क
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पहले ट्विटर) ने अवैध कंटेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने साफ किया है कि अवैध और अश्लील कंटेंट पोस्ट करने या एआइ टूल ग्रोक से ऐसा कंटेंट बनाने वालों के अकाउंट हमेशा के लिए बैन किए जाएंगे। एक्स जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों और कानून एजेंसियों के साथ भी सहयोग करेगा।

दरअसल सोशल मीडिया कंपनी का ये बयान भारत सरकार की सख्त चेतावनी के बाद आया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स अकाउंट ने कहा है कि प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का अवैध कंटेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें खास तौर पर बाल यौन शोषण कंटेंट जैसे गंभीर मामलों को शामिल किया गया है। ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जाएगा और उसे अपलोड करने वाले अकाउंट्स को हमेशा के लिए सस्पेंड किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी सहयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अचानक ठप पड़ा एलन मस्क का X, भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आयी दिक्कत

एलन मस्क ने साफ किया है कि ग्रोथ आइ का इस्तेमाल कर अवैध कंटेंट बनाने वालों को भी वही सजा मिलेगी जो सीधे पोस्ट करने वालों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि एआइ के जरिए गलत तस्वीरें या कंटेंट बनाना भी कानूनन अपराध के दायरे में आता है। एक्स का कहना है कि ग्रोक से बने कंटेंट पर भी प्लेटफॉर्म की पॉलिसी पूरी तरह लागू होंगी।
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी मंत्रालय ने दो जनवरी को एक्स को निर्देश दिया था कि वह तुरंत सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट हटाए। खास तौर पर ग्रोथ एआइ से बनाए गए कंटेंट पर सख्त नजर रखने को कहा गया है। मंत्रालय ने एक्स से 72 घंटे के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने को भी कहा है। चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क का ऐलान, अब एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं फिल्म व टीवी सीरीज

दरअसल सरकार को शिकायतें मिली थीं कि एक्स पर महिलाओं की फर्जी और अश्लील तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी। कहा गया है कि ग्रोक एआइ का इस्तेमाल कर महिलाओं को अपमानित करने वाला कंटेंट बनाया जा रहा है, जो कानून का सीधा उल्लंघन है। इसी के बाद एक्स पर दबाव बनाया गया।
  • TAGS
  • #SocialMedia
  • Elon Musk
  • Grok
  • X Account
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsबेरोजगारी, पेपर लीक व आरक्षण घोटाले के खिलाफ AAP वाराणसी तक निकालेगी पदयात्रा, संजय सिंह ने किया ऐलान
Next Newsसंदिग्‍ध हाल में लगी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

एक्स अकाउंट
International

अचानक ठप पड़ा एलन मस्क का ‘X’, भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आयी दिक्कत

एक्स अकाउंट
National

हाईकोर्ट से लगा X को झटका, केंद्र सरकार द्वारा रोक के खिलाफ याचिका की खारिज

एकनाथ शिंदे
National

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, की पाक-तुर्की के झंडे जैसी पोस्ट

Other Top News

अखिलेश यादव

बोले अखिलेश, “झूठे प्रचार व दिखावे के लिए नकली MOU करती है भाजपा सरकार,...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार झूठे प्रचार और दिखावे...
गैस किल्‍लत

गैस किल्‍लत के चलते राजधानी में 22 हजार छात्रों को नहीं मिल रहा मिड-डे...

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। गैस किल्‍लत को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। आप के प्रदेश प्रवक्‍ता वंशराज दुबे...
रामनवमी

रामनवमी पर यूपी में लगातार रहेगी दो दिन छुट्टी, सरकार ने लिया फैसला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया...
शिक्षक अभ्यर्थी

लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों ने SCERT ऑफिस घेराव कर की जमकर नारेबाजी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ के निशातगंज में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद...
आप विधायक

रेप केस में फरार चल रहे विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार

आरयू वेब टीम। पटियाला पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया...
हाईकोर्ट जज

बरेली नमाज केस में DM-SP को नसीहत करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब...

आरयू ब्यूरो, प्रयागराज। बरेली में घर में नमाज और मस्जिद में नमाजियों की सीमित संख्या का आदेश पर डीएम और एसएसपी को नसीहत देना...
Recent Posts
  • बोले अखिलेश, “झूठे प्रचार व दिखावे के लिए नकली MOU करती है भाजपा सरकार, बिना कमीशन नहीं होता कोई काम” March 25, 2026
  • गैस किल्‍लत के चलते राजधानी में 22 हजार छात्रों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील, योगी सरकार को नहीं चिंता: वंशराज दुबे March 25, 2026
  • रामनवमी पर यूपी में लगातार रहेगी दो दिन छुट्टी, सरकार ने लिया फैसला March 25, 2026
  • लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों ने SCERT ऑफिस घेराव कर की जमकर नारेबाजी March 25, 2026
  • रेप केस में फरार चल रहे विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार March 25, 2026
  • बरेली नमाज केस में DM-SP को नसीहत करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में नहीं देखेंगे क्राइम मामले March 25, 2026
Pages
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

अखिलेश यादव
Lucknow

बोले अखिलेश, “झूठे प्रचार व दिखावे के लिए नकली MOU करती है भाजपा सरकार, बिना कमीशन नहीं होता कोई काम”

गैस किल्‍लत
Lucknow

गैस किल्‍लत के चलते राजधानी में 22 हजार छात्रों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील, योगी सरकार को नहीं चिंता: वंशराज दुबे

रामनवमी
Lucknow

रामनवमी पर यूपी में लगातार रहेगी दो दिन छुट्टी, सरकार ने लिया फैसला

शिक्षक अभ्यर्थी
Crime

लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों ने SCERT ऑफिस घेराव कर की जमकर नारेबाजी

आप विधायक
Crime

रेप केस में फरार चल रहे विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार

हाईकोर्ट जज
Lucknow

बरेली नमाज केस में DM-SP को नसीहत करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में नहीं देखेंगे क्राइम मामले

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-25 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
खूबसूरत विदेशी

सावधान: विदेशी युवती ने फेसबुक पर दोस्‍ती व वीडियो कॉल कर...

एलन मस्क

भारत में Twitter के दो ऑफिस बंद, कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम...

झूठे प्रचार

देखें वीडियो, कालाधन के बदले सोशल मीडिया पर नेताओं के झूठे...

फेसबुक-इंस्टाग्राम

छह घंटे के बाद शुरू हुआ Facebook- व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम, मार्क...

टीईटी रिजल्ट

UPTET 2019 से जुड़ी अटकलों पर अपर मुख्‍य सचिव बेसिक शिक्षा...