अडानी के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च का बड़ा ऐलान, आने वाली है एक और रिपोर्ट

हिंडनबर्ग रिसर्च

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद गुरुवार को नई रिपोर्ट लाने के संकेत दिए हैं। शॉर्ट सेलिंग फर्म ने जानकारी दी है कि जल्द ही एक और रिपोर्ट आने वाली है और इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा। गौतम अडानी की फर्म पर बड़ा खुलासा करने के बाद हिंडनबर्ग ने अब एक और बड़ा खुलासा करने का संकेत दिया है।

हिंडनबर्ग ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और कहा है कि जल्द ही नई रिपोर्ट आने वाली है और ये रिपोर्ट कई बड़े खुलासे कर सकती है। कंपनी के ट्वीट करने के बाद ही कई लोग इसे लेकर सोच रहे हैं कि आखिर ये किस बारे में होगा। इसने पुरी दुनिया में उत्सुकता जगा दी है। कई लोग इसे अमेरिकी बैंकों के बारे में होने का अंदेशा जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अब हरकत में आए RBI ने बैंकों से मांगा अडानी समूह के कर्ज-निवेश का ब्योरा

बता दें कि हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कई आरोप लगाए थे। अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति 150 अरब डाॅलर से 53 अरब डाॅलर तक आ गई थी। ये फोब्र्स की अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 35 नंबर पर चले गए थे। वहीं गौतम अडानी के समूह को 120 अरब डाॅलर का नुकसान उठाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- डाऊ जोंस से भी बाहर होंगे अडानी के शेयर, इंडेक्स ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर लिया फैसला