आरयू ब्यूरो, लखनऊ। होली में मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। होली के दिन मेट्रो का संचालन दोपहर के बाद होगा। रंग खेलने के दौरान मेट्रो पूरी तरह से बंद रहेगी। चार मार्च को लखनऊ मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। साथ ही यूपीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वह होली पर गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।
लखनऊ में बुधवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और मुंशी पुलिया दोनों ओर से मेट्रो की सेवा दोपहर 2:30 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर 2:30 बजे से दोनों छोर से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
इस संबंध में यूपीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वह होली पर गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे। होली के दिन मेट्रो रेल कारपोरेशन दोनों टर्मिनल स्टेशन चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। शाम को तय समय तक नियमित रूप से चलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें- होली को लेकर यूपी के अधिकारियों को मुख्य सचिव का निर्देश, त्योहार पर बरती जाए विशेष सतर्कता
वहीं यूपीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि होली के दिन गीले या रंग से भीगे कपड़ों में मेट्रो यात्रा करने से बचें। इससे ट्रेनों और स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। त्योहार के मद्देनजर मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की भी अपील की है, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।




















