लखनऊ में पुलिस के जवानों ने डीएम संग मनाई होली, DJ पर जमकर थिरके

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। होली महापर्व पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी आज रंगो में रंग गए। राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर एस बी शिरोडकर, जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया, जॉइंट कमिश्नर क्राइम नीलाब्जा चौधरी समेत लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार समेत कई पुलिस अधिकारी  मौजूद रहे। डीएम ने पुलिस कर्मियों रंग और गुलाल लगाया। साथ ही सब डीजे पर जमकर थिरके।

दरअसल होली के मौके पर राजधानी लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार भी होली कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान डीएम सूर्यपाल गंगवार को पुलिस अधिकारियों ने रंगो से नहला दिया और उन्हें होली की शुभकामनाये दी। साथ ही कहा कि होली के पर्व पर पुलिसकर्मी अपने घरों से दूर अपनी ड्यूटी निभाई है। होली पर्व के सकुशल संपन्न होने में पुलिस कर्मी और पुलिस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश ने होली के रंग में डाला भंग, लखनऊ में तेज बारिश, आगरा में गिरे ओले

इस अवसर लखनऊ में होली वाले दिन मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों पर ऐसा उल्लास छाया कि पूरा पुलिस लाइन परिसर होलीमय हो गया। वहीं पुलिस अधिकारियों समेत सभी पुलिसवालों ने डीजे पर जमकर  डांस किया और एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने भी डीजे के गानों पर जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनन्द लिया।

गौरतलब है कि बुधवार को होली के पर्व पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शहर में ड्यूटी पर लगे हुए थे। जिसके कारण वह बुधवार को होली नहीं खेल पाये थे।

यह भी पढ़ें- रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ पर CM योगी ने नागरिकों को दी होली की बधाई