ICC ने किया महिला T20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को दी कप्तानी

हरमनप्रीत कौर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था, लेकिन राजनीतिक तनाव को देखते हुए ही आइसीसी ने इसे बांग्लादेश की जगह यूएई में करवाने का फैसला किया है। इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मंगलवार को ऐलान हो गया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है।

इसके अलावा तीन ट्रैवलिंग रिजर्व और दो नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व को भी चुना गया है। स्पिनर श्रेयंका पाटिल का चयन हुआ है, लेकिन चोट से उबरने पर ही वह टीम के साथ जाएंगी। स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर का डिप्टी बनाया गया है। रिचा घोष और यास्तिका भाटिया को टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। श्रेयंका की तरह भाटिया की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ है। टीम चार नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भारतीय टीम का शेड्यूल: 

भारत बनाम न्यूजीलैंड- 4 अक्टूबर
भारत बनाम पाकिस्तान- 6 अक्टूबर
भारत बनाम श्रीलंका- 9 अक्टूबर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 13 अक्टूबर

विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, संजना सजीवन, अरुंधति रेड्डी।

ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर।