इन आसान ट्रिक्स से ठंड में बिना धूप सुखा सकेंगे कपड़े

सुखा सकेंगे कपड़े
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। ठंड के मौसम में बड़ी समस्या कपड़े सुखाने को लेकर होती हैं। इसके लिए अकसर महिलाएं तरह-तरह के जतन करती हैं। ठंड में अधिकतर कोहरे की वजह से हमेशा धुंध छाई रहती है। ऐसे में समझ नहीं आता है क्या करें की कपड़े सूख जाएं। ठंड के कपड़े मोटे भी बहुत होते हैं जिन्हें बिना धूप दिखाए सुखाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे आप बिना धूप के कपड़े सुखा सकते हैं।

– कपड़ों को सुखाने के लिए आप कपड़ों को अच्छी तरह से निचोड़ लीजिए, ताकि कपड़ों में पानी ना रह जाए। ऐसा करने से पंखे में भी सूख जाएंगे। आप उन्हें हैंगर में करके रात में पंखे के नीचे डाल दें। हवा से सूख जाएंगे।

– ठंड के मौसम में कपड़ों को एक के ऊपर एक ना फैलाएं, क्योंकि ठंड के मौसम में धूप इतनी तेज नहीं होती है कि एक साथ दो कपड़े सुखा पाएं। वहीं धूप न निकलने पर आप सही कमरा चुनें कपड़े फैलाने के लिए जहां पर वेंटिलेशन अच्छा हो।

यह भी पढ़ें- इन आसान ट्रिक्स से लंबे समय तक स्टोर करे हरी धनिया-मिर्चा, नहीं होना पड़ेगा परेशान

– अगर आपको कहीं जल्दी में निकलना है और कपड़े हल्के सूखे हैं तो उसे आयरन कर लीजिए। यह भी एक तरीका अपना सकती हैं। तो ये रहे ठंड के मौसम में कपड़े सुखाने के आसान टिप्स जिसे फॉलो करके आप इस परेशानी से निजात पाएं।

इसके अलावा ठंड के मौसम में एक साथ ढेर सारे कपड़े ना धुलें। ताकि आपको उन्हें सुखाने की दिक्कत न आए। ऐसा करने से आपके पास कपड़ों का ढेर नहीं लगेगा। थोड़ी सी भी धूप निकलने पर आपके कपड़े थोड़े-थोड़े करके सूख जाएंगे।

यह भी पढ़ें- शलजम के पत्तों को फेंके नहीं, डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे