इस आसान तरीके से खाएं गर्म अनार, मिलेगा जादूई फायदा

गर्म अनार का जूस
गर्म अनार

आरयू वेब टीम। सेहतमंद रहने के लिए फलों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इन फलों में अनार एक ऐसा फल है, जिसका सेवन ज्यादातर लोग करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फल न्यूट्रिशन का पावर-हाउस होने के कारण किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आयुर्वेद के साथ-साथ मॉडर्न साइंस ने भी इस फल को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में गन्ने के जूस का सेवन हड्डियों को मजबूत व इम्यूनिटी को करेगा बूस्ट

अनार के रोजाना सेवन से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे, बेहतर ह्रदय स्वास्थ्य, शरीर की सूजन कम होना, पाचन क्रिया में सुधार व त्वचा और साथ ही इसमें मौजूद विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं गर्म अनार खाने से इसके जादूई फायदा पहुंचाता है।

सेवन का सही तरीका

सबसे पहले एक या दो अनार लेकर उसको गर्म पानी में डालने के बाद पांच मिनट के लिए छोड़ दें। अनार के छिलकों में एक प्राकृतिक लिक्विड पाया जाता है जिसे टैनिन कहते हैं और जब आप अनार को गर्म पानी में डालते हैं तो वह घुलनशील लिक्विड धीरे-धीरे अनार के दानों पर टपकना शुरू हो जाता है और अनार के दानों में घुल जाता है। अगले पांच मिनट के अंदर यह प्रोसेस कंप्लीट हो जाता है। पांच मिनट बाद गर्म पानी में रखे हुए अनार को बाहर निकालकर खाएं।

गर्म अनार खाने के फायदे

वहीं गर्म अनार के सेवन को डिप्रेशन व नसों में कमजोरी जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्म अनार दिल और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यह खून को साफ करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मददगार है।

यह भी पढ़ें- लिवर सफाई के साथ इन समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है चुकंदर का जूस