जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आया भूकंप, सहमें लोग

भूकंप

आरयू वेब टीम। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इस बीच गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बार फिर से भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप आने से लोग सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इस बारे में जानकारी दी। एनसीएस ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार दोपहर एक बजकर 41 मिनट पर 3.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। यह लगातार दूसरे दिन दूसरा भूकंप है, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को डरा दिया है। हालांकि इस भूकंप से कही से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इससे एक दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी इतनी ही तीव्रता का झटका महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से पांच किमी नीचे स्थित था।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के डोडा में आया भूकंप, 4.1 रही तीव्रता

वहीं एक ओर कुपवाड़ा और डोडा जिले में भूकंप से लोग परेशान हुए तो दूसरी ओर पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुंछ के एक टापू पर फंसी महिलाओं और बच्चों समेत सात लोगों को मंगलवार को बचाया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और अचानक आए सैलाब ने घरों, पुलों और खेतों को बहा दिया। सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार मलबे में दबे लोगों को निकालने और प्रभावित परिवारों की मदद करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अब अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप, घरों से निकले लोग